खराब गुणवत्ता से कराए गए सड़क निर्माण पर नगर आयुक्त का सख्त एक्शन
2 निर्माण ठेकेदारों का अनुबंध निरस्त कर किया ब्लैकलिस्टेड

2 अवर अभियंताओं पर भी हुई बड़ी विभागीय कार्रवाई-अवर अभियंता गिरीश कुमार सागर का नवंबर माह का वेतन किया शून्य(अदेय) व दी प्रतिकूल प्रविष्टिआउटसोर्स अवर अभियंता परितोष का नवंबर माह का वेतन किया शून्य(अदेय) व अंतिम चेतावनी नोटिस निर्गत- पुनर्वत्ति होने पर सेवा से होंगे बर्खास्तवार्ड 37 में खराब सड़क निर्माण को देखने पहुँचे नगर आयुक्त-मौके पर ही मानक खराब गुणवत्ता की सड़क निर्माण पर लिया एक्शननगर निगम द्वारा नगरीय क्षेत्र में रिकॉर्ड स्तर पर कराए जा रहे निर्माण/विकास कार्यों में मानक गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा निर्माण कार्यों के अनुबंध के अनुसार पांच वर्ष की अनुरक्षण अवधि में सड़क, नाली एवं खरंजा की गुणवत्ता बरकरार रखने के लिए प्रयासरत नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा एक्शन मोड में लगातार कार्य कर रहे है।नगर आयुक्त ने गत दिनों निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए थे कि नगर निगम द्वारा कराए जा रहे सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों एवं अनुबंध की शर्तों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण होने चाहिए। उन्होंने दो टूक कहा था कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अनियमितता अथवा घटिया गुणवत्ता बर्दाश्त नहीं की जाएगी साथ ही, ठेकेदारों को अनुबंध के अनुसार पांच वर्ष की अनुरक्षण अवधि में निर्मित सड़कों एवं अन्य निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए थे।इसी क्रम में गत दिनों जनसुनवाई के दौरान वार्ड 37 क्षेत्र के स्थानीय नागरिकों द्वारा सड़क निर्माण की गुणवत्ता खराब होने की शिकायत नगर आयुक्त के संज्ञान में लाई गई। जनशिकायत को गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने स्वयं मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्यों का भौतिक सत्यापन किया।निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने वार्ड 37 के कटरा मोहल्ले में कराए गए दो सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इनमें प्रथम कार्य ₹10,63,797.00 की लागत से ठेकेदार फर्म मैसर्स उमाशंकर शर्मा द्वारा राजेश के मकान से सुभाष के मकान तक सड़क एवं नाली निर्माण तथा द्वितीय कार्य ₹8,81,100.00 की लागत से फर्म मैसर्स शिवम बिल्डर्स एंड डेवलपर्स द्वारा सत्य प्रकाश के मकान से सारस ट्रस्ट के मकान तक सड़क एवं नाली निर्माण का था। मौके पर भौतिक सत्यापन के दौरान दोनों निर्माण कार्यों की गुणवत्ता निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई। सड़क निर्माण की खराब स्थिति को देखते हुए नगर आयुक्त ने तत्काल कड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों निर्माण कार्यों के अनुबंध निरस्त करने तथा संबंधित ठेकेदार फर्मों को ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई के निर्देश दिए।निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की कमी एवं संबंधित स्तर पर प्रभावी पर्यवेक्षण न किए जाने के दृष्टिगत नगर आयुक्त ने संबंधित अवर अभियंता गिरीश कुमार सागर के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान करने तथा नवंबर माह का वेतन शून्य करते हुए अदेय किए जाने के निर्देश दिए। इस वार्ड में तैनात आउटसोर्सिंग अवर अभियंता परितोष के विरुद्ध भी कार्रवाई करते हुए नवंबर माह का वेतन शून्य कर अदेय कर दिया गया साथ ही उन्हें अंतिम चेतावनी का नोटिस जारी करते हुए भविष्य में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं पर्यवेक्षण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के लिए सचेत किया गया। नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि भविष्य में पुनः ऐसी गलती पाए जाने पर संबंधित आउटसोर्सिंग अवर अभियंता की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी जाएंगी।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में नगर निगम द्वारा शहर में व्यापक स्तर पर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इन विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। निर्माण कार्यों में निर्धारित मानकों का पालन करना संबंधित ठेकेदारों की जिम्मेदारी है। साथ ही संबंधित अभियंताओं का दायित्व है कि वे निर्माण कार्यों का नियमित निरीक्षण एवं प्रभावी पर्यवेक्षण सुनिश्चित करें अनुबंध के अनुसार पांच वर्ष की अनुरक्षण अवधि में सड़क, नाली एवं अन्य निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखना अनिवार्य है। इसमें लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नही की जाएगी।



