अलीगढ़

दही वाली गली की बदहाल स्थिति पर नगर निगम सक्रिय

शहर की दही वाली गली में लंबे समय से चली आ रही सड़क एवं जलनिकासी की समस्या को गंभीरता से लेते हुए प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की गई

अलीगढ़: शहर की दही वाली गली में लंबे समय से चली आ रही सड़क एवं जलनिकासी की समस्या को गंभीरता से लेते हुए प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की गई है। मामले के संज्ञान में आते ही नगर निगम द्वारा सुधारात्मक कदम उठाए गए हैं।नगर निगम के अनुसार दही वाली गली में सड़क एवं नाली निर्माण कार्य के लिए लगभग 11 लाख 55 हजार रुपये का आगणन तैयार कर लिया गया है। सक्षम स्तर से स्वीकृति मिलने और निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत निर्माण कार्य शीघ्र प्रारम्भ कराया जाएगा।अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार ने बताया कि क्षेत्रवासियों को आवागमन में हो रही कठिनाइयों और बरसात के दौरान उत्पन्न होने वाली जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाई गई है। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद स्थानीय नागरिकों को सुगम आवागमन और बेहतर जलनिकासी की सुविधा उपलब्ध होगी। नगर निगम प्रशासन द्वारा उठाए गए इन कदमों से क्षेत्रवासियों में आशा जगी है। लोगों ने उम्मीद जताई है कि शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारम्भ होकर दही वाली गली की वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित हो सकेगा।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!