नगर निगम ने शुरू किया कचरा रोक-टोक अभियान-जल्द मिलेगी तंग गलियों में कचरे के जगह जगह ढेर से निज़ात
रोक टोक अभियान हुआ शुरू-280 बड़े कचरा पॉइंट ख़त्म करने के बाद गलियों को कचरा मुक्त बनाने के लिए शुरू हुई क़वायद

रोक टोक अभियान से अगले डेढ़ माह में शहर की गली-गली-कूचा-कूचा होगा कचरा पॉइंट से मुक्तविशेष अभियान तहत अब तक विलोपित हुये 280 बड़े कचरा पॉइंट-अब तंग गलियों में छोटे-मोटे कचरा पॉइंट को ख़त्म करने का शुरू हुआ अभियान4 नए कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन अगले 15 दिन में होंगे क्रियाशील-25 कैप्सूल व 4 हुक लोडर से लैस होंगे ट्रांसफर स्टेशनहर पार्षद वार्ड टिप कार्ड मशीन से होगा लैस-18 वार्डो में टिप कार्ड मशीन हुई एक्टिव-जल्द अन्य वार्डो में भी टिप कार्ड मशीन होगी मुस्तैदमहापौर व नगर आयुक्त ने लिया 1 दिसंबर तक शहर को पूर्ण रूप से कचरा पॉइंट मुक्त बनने का संकल्पकचरा रोक-टोक अभियान से बदलेगी शहर की स्वच्छता-जगह जगह कचरा फेंकना पड़ेगा महंगा- दो बार समझने के बाद न मानने वालों को के घर ढोल नगाड़ों के साथ नोटिस लेकर पहुँचेगा नगर निगमशहर को पूर्ण कचरा मुक्त/जीरो वेस्ट बनाने के लिए नगर आयुक्त ने किया घंटो मंथन-अर्बन व सुकमा कंपनी को डेडलाइनमहापौर प्रशान्त सिंघल एवं नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने अलीगढ़ शहर को पूर्णतः कचरा मुक्त एवं जीरो वेस्ट सिटी बनाने की दिशा में विशेष अभियान अंतर्गत शहर की प्रमुख सड़कों से लगभग 280 कचरा पॉइंट समाप्त करने के बाद अब नगर निगम का अगला मिशन शहर की तंग गलियों में जगह-जगह कूचा-कूचा लगने वाले कूड़े के ढेर और बेवजह के कचरा पॉइंट को समाप्त करना है। घर-घर से कूड़ा संग्रहण की व्यवस्था को प्रभावी बनाने तथा नागरिकों को गलियों में कूड़ा न फेंकने के लिए नगर निगम ने कचरा रोक-टोक अभियान शुरू कर दिया है।शनिवार को नगर निगम सेवा भवन सभागार में आयोजित सफाई व्यवस्था की समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने अर्बन कंपनी, सुकमा कंपनी तथा नगर निगम के स्वच्छता एवं खाद्य निरीक्षकों के साथ लगभग तीन घंटे तक विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। समीक्षा के दौरान यह तथ्य सामने आया कि शहर की कई तंग गलियों में नगर निगम के टेंपो एवं अन्य कूड़ा संग्रहण वाहन नहीं पहुंच पाते हैं। इसके कारण कुछ स्थानों पर लोग अपने घरों का कूड़ा गलियों में ही डाल देते हैं जिससे वहां कचरे के ढेर लग जाते हैं और सफाई व्यवस्था प्रभावित होती है। बैठक में नगर आयुक्त ने निर्देश दिए कि जिन गलियों में बड़े वाहन नहीं पहुंच सकते वहां छोटे एवं हाथ से संचालित कूड़ा संग्रहण उपकरणों के माध्यम से घर-घर से कूड़ा एकत्रित करने की व्यवस्था विकसित की जाए। इसके लिए ऐसी सभी गलियों को चिह्नित कर उनका विस्तृत रोडमैप तैयार किया जाएगा ताकि प्रत्येक गली में कूड़ा नगर निगम द्वारक घर घर से लिया जाए ताकि सड़के व गली में स्वच्छता बनी रहे।नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम द्वारा शुरू किए गए इस विशेष कचरा रोक टोक अभियान अंतर्गत शहर की तंग गलियों में भी कूड़ा संग्रहण करने वाले कर्मचारी हाथ से संचालित कूड़ा एकत्रित करने वाले कूड़ेदानों के साथ पहुंचेंगे नागरिकों से कूड़ा एकत्रित करेंगे जिससे लोगों को अपने घरों का कूड़ा गलियों सड़क किनारे अथवा खाली स्थानों पर फेंकने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
♦️04 नए ट्रांसफर स्टेशन होंगे 15 में एक्टिव♦️
नगर आयुक्त ने बताया कि शहर के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं ट्रांसपोर्ट व्यवस्था को और अधिक प्रभावी करने के उद्देश्य से 04 नए ट्रांसफर स्टेशनअनुमानित लागत ₹347.43 लाख (लगभग ₹3.47 करोड़) से बनवाये जा रहे है। इन 4 पोर्टेबल कॉम्पेक्टर व उनके ऑपरेटिंग सिस्टम के रूप में 25 कैप्सूल व 4 हुक लोडर भी अगले 15 दिन में क्रियाशील हो जाएंगे। इससे कचरे के निस्तारण एवं ट्रांसपोटेशन को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी तथा शहर की स्वच्छता को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा सड़के कचरा व गंदगी मुक्त बनेगी।
♦️टिप कार्ट से कचरा उठान होगा♦️
नगर आयुक्त ने दिसम्बर से पूर्व सभी वार्ड टिप कार्ट मशीनों से लैस हो जायेगे अभी तक सर्किल 7 के लगभग 18 पार्षद वार्ड में टिप कार्ट मशीन से कचरा उठान हो रहा है।उन्होंने बताया कि टिप कार्ट मशीन एक हाइड्रोलिक अथवा मैकेनिकल लिफ्टिंग सिस्टम आधारित कचरा ट्रांसफर अटैचमेंट है, जिसे छोटे वाणिज्यिक वाहनों जैसे टाटा एसीई (TATA ACE) पर लगाया जाता है। यह मशीन हाथगाड़ी, ट्रॉली अथवा साइकिल रिक्शा में एकत्रित कचरे को बिना हाथ लगाए सुरक्षित तरीके से वाहन में स्थानांतरित करती है। इसके उपयोग से गली-मोहल्लों एवं मुख्य सड़कों पर कचरा बिखरने की समस्या समाप्त होगी। जगह-जगह बनने वाली छोटे-बड़े कचरे की ढेरियां पूरी तरह खत्म होंगी। सफाई कर्मचारियों का कार्य आसान, सुरक्षित एवं तेज होगा। कचरा परिवहन में समय एवं श्रम की बचत होगी। दुर्गंध एवं प्रदूषण में कमी आएगी।नगर आयुक्त ने बताया कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद नागरिकों को पहले जागरूक किया जाए और उन्हें निर्धारित कूड़ा संग्रहण व्यवस्था का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जाए। इसके बावजूद यदि कोई व्यक्ति समझाने के दो अवसर दिए जाने के बाद भी सार्वजनिक स्थानों अथवा गलियों में कूड़ा फेंकना जारी रखता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में नगर निगम की ओर से संबंधित व्यक्ति को नोटिस देने की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए ढोल-नगाड़ों के साथ संबंधित स्थान पर पहुंचकर नोटिस तामील कराने की व्यवस्था की जाएगी ।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा अलीगढ़ को स्वच्छ, सुंदर और कचरा मुक्त शहर बनाना नगर निगम की प्राथमिकता है। शहर की प्रमुख सड़कों से लगभग 280 कचरा पॉइंट समाप्त करने के बाद नगर निगम द्वारा शुरू किए गए कचरा रोक टोक अभियान से अब हमारा लक्ष्य तंग गलियों को भी पुर्ण रूप से कचरा मुक्त बनाना है।महापौर प्रशान्त सिंघल ने कहा शहर की स्वच्छता में बदलाव जन सहभागिता के साथ ही संभव है अलीगढ़ नगर निगम द्वारा इस नई व्यवस्था व अभियान से निश्चित रूप से शहर की तंग गलियों में सफाई व्यवस्था प्रभावी बनेगी नागरिकों से अनुरोध है कृपया इस नई व्यवस्था में सहयोग करें अपना कचरा नगर निगम को ही दें सड़क या गली में फेंकने से शहर की सुंदरता और स्वच्छता प्रभावित होती है।



