अलीगढ़

उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ इकाई अलीगढ़ के तत्वावधान में दो दिवसीय तेरहवें अधिवेशन के प्रथम दिन होटल महाजन में नामांकन प्रक्रिया का आयोजन किया गया

कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वागत समिति का बैठक आयोजन किया गया

अलीगढ़, उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ इकाई अलीगढ़ के तत्वावधान में दो दिवसीय तेरहवें अधिवेशन के प्रथम दिन होटल महाजन में नामांकन प्रक्रिया का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वागत समिति का बैठक आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए डॉ प्रशांत शर्मा ने कहा कि बैठक में उपस्थित सदस्यों का हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत जिला महामंत्री के द्वारा किया गया। संगठन के विषय में विस्तार से चर्चा की गयी।जिला कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें डॉक्टर प्रशांत शर्मा ने गत कार्यकाल में संगठन द्वारा किए गए कार्यों पर विस्तार से चर्चा की तथा अन्य उपस्थित सदस्यों ने संगठन के द्वारा किए गए गंभीर संघर्षों एवं शिक्षक हित में किए गए धरना प्रदर्शनों आदि पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी । साधारण सभा के बाद जिला अध्यक्ष डॉ प्रशांत शर्मा ने वर्तमान जिला कार्यकारिणी को भंग किया और उन्होंने कहा की जिला कार्यकारिणी का समय समाप्त हो गया है। 8 मई को अधिवेशन में नवीन कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। वही कार्यकारिणी विधवत रूप से कार्य करेगी। अधिवेशन की अग्रिम चरण में नामांकन की बिक्री और उनका संकलन का कार्य राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विमल कुमार चौहान की नेतृत्व में किया गया। उपस्थित समस्त सदस्यों ने भारी संख्या में नामांकन पत्रों को क्रय किया। जिला उपाध्यक्ष पद पर 6 पदों के सापेक्ष 14 नामांकन पत्र खरीदे गए। वहीं जिला मंत्री के 6 पद के सापेक्ष 11 नामांकन खरीदे गए।अन्य पदों पर 48 नामांकन पत्र खरीदे गए। जिला अध्यक्ष,जिला महामंत्री और जिला कोषाध्यक्ष पद पर केवल एक ही नामांकन खरीदा गया। बैठक में सभी साथियों ने बहुत हर्ष और उल्लास था। सभी साथी निर्वाचन के प्रति उत्सुक थे और संगठन में मिलकर काम करना चाहते थे । सभी जोश से भरे हुए थे। अधिक नामांकन होने के कारण कल अधिवेशन प्रातः दस बजे से होगा। उसके बाद इस कार्यक्रम में प्रान्तीय एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश त्यागी जी तथा प्रान्तीय महामंत्री नरेश कौशिक इस कार्यक्रम में पधारेंगे। उनके नेतृत्व में कल डेलीगेट सूची के अनुसार मतदान प्रक्रिया होगी एवं अंत में गठित निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ समारोह किया जाएगा।
अधिवेशन में प्रान्तीय उपाध्यक्ष विमल कुमार चौहान, जिला महामंत्री इन्द्रजीत सिंह, जिला कोषाध्यक्ष विश्वनाथ, लोधा अध्यक्ष महेश चन्द्र राजपूत, रवीन्द्र कुमार, रामदेव शर्मा, रूमसिंह,राजकुमार सिंह,ललित शर्मा, देवेन्द्र सिंह, पूरन चन्द शर्मा, होड़िलसिंह, सुदेशकुमार,अमितकुमार सिंह, मो० जाहिद खाँ,मुकीमसिंह,विनोद कुमार शर्मा,मो० अन्सार कुरैसी,देवेन्द्र कुमार बघेल, सतेन्द्र कुमार सिंह, देवदत्त, आशीष कुमार शर्मा, योगेन्द्र प्रकाश शर्मा, अशोक कुमार पाठक, सरिता सक्सैना आदि उपस्थित रहे ।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!