अलीगढ़

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 09 मार्च को

राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालयों, विभागों में लम्बित विभिन्न प्रकृति के मामलों- फौजदारी के शमनीय

अलीगढ़  : मा0 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार और जिला न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजीव कमार के दिशा निर्देशन में 09 मार्च शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय अलीगढ, 7 बाह्य स्थित न्यायालयों में एवं तहसील स्तर पर किया जाना है।

राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालयों, विभागों में लम्बित विभिन्न प्रकृति के मामलों- फौजदारी के शमनीय वाद, धारा 438 एनआईएक्ट, धन वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, श्रम वाद, विद्युत अधिनियम एवं जलकर से सम्बन्धित वाद, पारिवारिक एवं वैवाहिक वाद, भूमि अर्जन वाद, सेवा सम्बन्धित वाद अन्य दीवानी वाद, अन्य प्रकृति के वाद जो न्यायालयों में छोटे-छोटे प्रकृति के मामलें जो लम्बित हो व उक्त के अतिरिक्त पारिवारिक, वैवाहिक विवादों के प्रीलिटिगेशन मामलों एवं प्रीलिटिगेशन स्तर पर विभिन्न बैंको, वित्तीय संस्थाओं एवं विभागों में लम्बित, प्रीलिटिगेशन स्तर के मामलों का भी निस्तारण आपसी सुलह समझौता के आधार पर किया जाएगा।यह सूचना अपर जिला जज, पूर्णकालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दिनेश कुमार नागर द्वारा उपलब्ध कराई गई है।

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!