वैलेंटाइन वीक लोग तरह-तरह से एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार करते हैं। तो वहीं, 14 फरवरी को इस प्यार भरे हफ्ते के आखिरी दिन वैलेंटाइन डे मनाते हैं। हर कोई अपने तरीके से वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करता है। सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि कई देशों में वैलेंटाइन डे मनाया जाता है।प्रेम करने वाले कपल्स के लिए फरवरी का महीना पसंदीदा होता है। क्योंकि इस महीने में ही वैलेंटाइन वीक आता है, जिसका इंतजार दुनिया भर के प्रेमी युगल साल भर करते हैं। पूरे वैलेंटाइन वीक लोग तरह-तरह से एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार करते हैं। तो वहीं, 14 फरवरी को इस प्यार भरे हफ्ते के आखिरी दिन वैलेंटाइन डे मनाते हैं। हर कोई अपने तरीके से वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करता है। सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि कई देशों में वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। वेलेंटाइन डे मनाने के पीछे एक बड़ी दिलचस्प कहानी है। इसकी ये कहानी किसी के प्यार और बलिदान को समर्पित हैं।आज के दिन मनाये जाने वाले वैलेंटाइन डे को मनाने की कहानी रोम के एक संत वैलेंटाइन से जुड़ी हुई है। ऐसा माना जाता है कि रोम के राजा क्लाउडियस प्यार के सख्त खिलाफ थे, क्योंकि उनका मानना था कि अगर सैनिक प्यार करने लगेंगे, तो उनका मन काम से भटक जाएगा और इससे रोम की सेना कमजोर होगी। यही वजह थी कि उन्होंने सैनिकों के शादी करने पर भी रोक लगा रखी थी। वहीं, दूसरी तरफ संत वैलेंटाइन प्यार का प्रचार करते थे। इतना ही नहीं उन्होंने राजा के खिलाफ जाकर कई लोगों की शादियां भी करवाई थी।लोगों की शादियां करवाकर संत वैलेंटाइन ने राजा क्लाउडियस की धारणा को गलत साबित किया, जिसकी वजह से रोम के राजा ने उन्हें फांसी की सजा सुना दी। इसके बाद 14 फरवरी के दिन ही संत वैलेंटाइन को फांसी दी गई और उसी दिन से वैलेंटाइन डे मनाने की शुरुआत हुई। इस दिन के बाद से ही रोम समेत दुनियाभर में 14 फरवरी को प्यार का दिन मनाने का प्रचलन शुरू हुआ जो आज भी जारी है। वैलेंटाइन डे की शुरुआत रोमन फेस्टिवल से हुई थी। दुनिया में पहली बार 496 में वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया गया था। इसके बाद पांचवी शताब्दी में रोम के पोप गेलैसियस ने 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के रूप में मनाने का एलान किया। इस दिन से रोम समेत दुनिया भर में हर साल धूमधाम से 14 फरवरी का दिन वैलेंटाइंस डे के रूप में मनाया जाने लगा। इतना ही नहीं इस दिन रोम के कई शहरों में सामूहिक विवाह का आयोजन भी किया जाता है।
error: Content is protected !!