केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश पर अलीगढ़ सिविल डिफेंस के जवानों द्वारा विकास भवन कार्यालय पर मीटिंग का हुआ आयोजन
मीटिंग में लखनऊ में होने वाले सिविल डिफेंस की मॉक ड्रिल को लेकर जवान हुए तैयार

राज्य आपदा मोचन निधि से आपदा मित्र संचालित/ क्रियान्वित किए जाने हेतु जनपद अलीगढ़ से 100 वॉलिंटियर्स / स्वयंसेवकों का 12 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कराया जाना प्रस्तावित है जिसमें सिविल डिफेंस /नागरिक सुरक्षा कोर अलीगढ़ से 25 जवान भी सम्मिलित है अर्थात, 7 मई को देशभर में सिविल डिफेंस की मॉक ड्रिल होगी
गृह मंत्रालय ने दिए निर्देश
गृह मंत्रालय ने कुछ राज्यों को 7 मई को सिविल डिफेंस (नागरिक सुरक्षा) से संबंधित मॉक ड्रिल (अभ्यास) करने के निर्देश दिए हैं। इस अभ्यास का उद्देश्य जनता को किसी आपातकालीन स्थिति — जैसे युद्ध, हवाई हमला या प्राकृतिक आपदा — के लिए तैयार करना है।
इसी क्रम में जिलाधिकारी महोदय के आदेशानुसार एवं उप नियंत्रक महोदय तथा वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक महोदया के निर्देशन में सिविल डिफेंस के समस्त जवानों के साथ श्री सी.पी सिंह महोदय एवं योगेंद्र सिंह की उपस्थिति में विकास भवन सभागार कक्ष में समय मध्यान 12:00 बजे एक आवश्यक बैठक आहुति की गई जिसमें उक्त प्रशिक्षण में जाने वाले सिविल डिफेंस के 25 जवानों को चयनित किया गया और 7 मई को देश भर में सिविल डिफेंस की मॉक ड्रिल की जानी है इस सम्बन्ध में भी निर्देशित किया गया.