अलीगढ़

सावन के तृतीय सोमवार को नागरिक सुरक्षा कोर सिविल डिफेंस के जवानों ने शांति व सुरक्षा व्यवस्था में किया सहयोग

शहर के विभिन्न चौराहों व प्रसिद्ध मंदिरों पर जवानों ने भीड़ को नियंत्रित करने में किया अपना सहयोग

सावन माह में पढ़ने वाले प्रत्येक सोमवार को शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से अपर जिलाधिकारी (नगर ) महोदय के आदेशानुसार एवं उप नियंत्रक महोदय तथा वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक महोदया के निर्देशन में तथा सिविल डिफेन्स से श्री सी.पी सिंह महोदय की देख रेख में सिविल डिफेंस /नागरिक सुरक्षा के 90 जवानों की ड्यूटी सावन माह के प्रथम और द्वितीय सोमवार को निम्न प्रकार लगाई गई थी इसी क्रम में सावन माह के प्रथम सोमवार और द्वितीय सोमवार की भांति ही आज दिनांक 28 जुलाई 2025 को सावन माह के तीसरे सोमवार को भी सिविल डिफेंस के 90 जवानों की ड्यूटी निम्न प्रकार लगाई गई है और 20 जवान रिजर्व में लगाए गए हैं


1. क्वार्सी चौराहा पर 10 जवान,
2. गांधी आई तिराहा पर 10 जवान,
3. दुबे का पड़ाव चौराहा, पर 10 जवान
4. अचलेश्वर मंदिर अचल ताल पर 10 जवान
5. सरसोल चौराहा पर 10 जवान
6. खेरेश्वर चौराहा पर 10 जवान
7. खेरेश्वर मंदिर पर 30 जवानों की ड्यूटी ट्रैफिक/ शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से समय प्रातः 6:00 बजे से समाप्ति तक लगाई गई है
जिसमें आज दिनांक 28 जुलाई 2025 को समस्त जवानों ने अपने-अपने ड्यूटी पॉइंटो पर पहुंचकर ट्रैफिक एवं सुरक्षा व्यवस्था को संभाला नागरिक सुरक्षा के समस्त जवानों की ड्यूटी के प्रति मेहनत और लगन को देखते हुए अपर जिलाधिकारी (नगर) महोदय ने समस्त टीम का धन्यवाद भी ज्ञापित किया

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!