गुरु गोविंद सिंह महाराज का प्रकाश उत्सव शहर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया , झाकिया बनी आकर्षण का केंद्र
जगह जगह हुआ भव्य स्वागत, सामाजिक राजनीतिक प्रतिनिधि रहे मौजूद

हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांधी चौराहा स्थित गुरुद्वारे से आज दिन मंगलवार को श्री गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष में पंजाबी समाज द्वारा शहर में धूमधाम से नगर विशाल कीर्तन निकाला गया। इस नगर कीर्तन को निकालने के लिए जिला हाथरस का प्रशासन पूरी तरीके से तैनात रहा . कई रंग-बिरंगे बैंड बाजे के साथ दिल्ली से गिद्दा बैंड आकर्षण का केंद्र बना रहा। गुरु गोविंद सिंह महाराज के 358वेंं प्रकाश उत्सव पर नगर कीर्तन का आयोजन किया गया शहर में सतनाम वाहेगुरु की गूंज सुनाई दे रही है। सिख समाज के लोग नगर कीर्तन की तैयारी में जुट गए हैं।
शहर के अलीगढ़ रोड स्थित गुरुद्वारा नानक देव दरबार से 26वां विशाल नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। इसे लेकर पूरे शहर में लाउडस्पीकर लगा दिए गए हैं, जिसमें शबद कीर्तन गूंज रहा है। शहर के पंजाबी समाज के लोग इसमें शामिल हुए। कीर्तन में लुधियाना का बैंड, पटियाला की झांकी द्वारा करतब, दिल्ली के अखाड़ा हर गोविंद द्वारा प्रस्तुतियां दी गई। इसके अलावा आगरा व अलीगढ़ की मंडली द्वारा विशेष संकीर्तन किया गया।ज्ञानी हरपाल सिंह, मुख्य ग्रंथी ने बताया की इस साल के नगर कीर्तन को हमेशा की तरह भव्यता के साथ मनाए जाने की तैयारी की गई है। स्थानीय बैंड के साथ बाहरी बैंड मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे।