अलीगढ़। जनपद में लगातार बारिश के चलते किसानों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है। धान की फसल को लेकर किसान पहले से ही परेशान हैं, वहीं मंडियों में बिक्री के लिए पहुंचा धान बारिश की चपेट में आने से भीग गया। अलीगढ़ की धनीपुर मंडी में खुले में रखे धान के भीगने से किसानों और धान कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है।बारिश के कारण धान की गुणवत्ता प्रभावित होने, नमी बढ़ने तथा उचित दाम नहीं मिलने की आशंका है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसानों का कहना है कि फसल तैयार करने में खाद, बीज, सिंचाई, मजदूरी और अन्य संसाधनों पर काफी खर्च होता है। ऐसे में मंडी तक धान पहुंचने के बाद बारिश से नुकसान होना उनकी परेशानी को और बढ़ा देता है।
error: Content is protected !!