अलीगढ़

जिले में आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं आंगनबाड़ी सहायिका की भर्ती प्रक्रिया पूर्ण

मा0 मुख्यमंत्री जी 30 मार्च को लोकभवन लखनऊ में नियुक्ति पत्र करेंगे वितरित, कलैक्ट्रेट में होगा सजीव प्रसारण

अलीगढ़ : प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा सोमवार 30 मार्च को प्रातः 11 बजे से लोकभवन, लखनऊ में नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं आंगनबाड़ी सहायिका को नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का कलैक्ट्रेट सभागार में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थित में सजीव प्रसारण करने के साथ ही नवनियुक्त चिन्हित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं आंगनबाड़ी सहायिका को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे।मुख्य विकास अधिकारी योगेन्द्र कुमार ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि जिले में दिसम्बर माह से संचालित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिका के रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। शनिवार को विकास भवन समेत सभी बाल विकास परियोजनाओं में चयनित लाभार्थियों की सूची चस्पा कर दी गई है।जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण कांत राय ने बताया कि विगत माह दिसंबर में जिले में आंगनबाड़ी कार्यकत्री के 23 एवं सहायिका के 907 रिक्त पदों की नियुक्ति की कार्यवाही आरंभ हुई। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन में शनिवार को रिक्त पदों के सापेक्ष जिले में 13 आंगनबाड़ी एवं 743 सहायिकाओं की नियुक्ति पारदर्शिता एवं निष्पक्ष ढ़ंग से पूर्ण की गई है। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका के चयन में क्रमशः उसी ग्राम पंचायत की गरीबी रेखा से नीचे वाली विधवा महिला, गरीबी रेखा से नीचे वाली परित्यक्तता या तलाकशुदा महिला, गरीबी रेखा से नीचे वाली महिला, गरीबी रेखा से ऊपर वाली विधवा महिला, गरीबी रेखा से ऊपर वाली परित्यक्तता या तलाकशुदा महिला एवं इंटरमीडिएट, स्नातक व परास्नातक परीक्षा में प्राप्त अंको के गुणांक के आधार पर मेरिट तैयार कर चयन प्रक्रिया पूर्ण की गई है।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!