अलीगढ़

देश भक्ति गीतों के साथ निकाला आरएसएस का टोला

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का होली का टोला देश भक्ति गीतों के साथ निकाला गया

हर वर्ष की भांति राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का होली का टोला देश भक्ति गीतों के साथ निकाला गया । सभी स्वयंसेवक संघ कार्यालय अचलताल द्वारिकापुरी पर 11 बजे से एकत्रित हो गए और ब्रज के गीत गाकर गुलाल उड़ाया आपस में शुभकामनाएं दी
अंत में संघ प्रार्थना करने के बाद टोले को परंपरागत तरीके से निकाला गया ।टोला संघ कार्यालय से प्रारंभ होकर श्री गिलहराज मंदिर, अचल ताल पुस्तक मार्केट, आर्य समाज मार्ग, मदार गेट पुलिस चौकी, बड़ा बाजार, सराफा बाजार, फूल चौराहा, अब्दुल करीम चौराहा, रेलवे रोड, मीरी मल की प्याऊ, गांधी पार्क, दुबे पड़ाव, डीएस डिग्री कॉलेज जीटी रोड़ से होकर रामलीला मैदान पर समाप्त।
टोले में विभाग सह संचालक ललित कुमार, प्रांत से शारीरिक शिक्षा प्रमुख राम शंकर, विभाग प्रचारक गोविंद, विभाग कार्यवाह योगेश आर्य, विभाग शारीरिक प्रमुख धीरज कुमार, विभाग बौद्धिक प्रमुख हिमांशु शर्मा, महानगर कार्यवाह रतन कुमार मित्र, महानगर संघचालक अजय सर्राफ, सह संघचालक देवेंद्र हनुमान, महानगर सह कार्यवाह डॉ सुनील चौहान, पंकज कुमार, महानगर प्रचारक रामजी, भाग कार्यवाह हुकुम सिंह, मुकेश बंटी, भाग संघचालक मुरारी लाल, प्रेम पाल, गंगा प्रसाद, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा, विधायक अनिल पाराशर, विधायक रविंद्र पाल सिंह, एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह, मानव महाजन, विवेक सारस्वत वैभव गौतम पूर्व जिला अध्यक्ष देवराज सिंह, मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!