अलीगढ़

श्री गंगा सेवा समिति द्वारा किया ग्रया प्रैस वर्ता का आयोजन

28 अगस्त 2022 को बाबा भोलेनाथ का महारुद्राभिषेक कार्यक्रम बड़ी ही धूम धाम से रघुवीरपुरी बस स्टैंड के पीछे स्थित अखिलेश्वर महादेव मंदिर पर किया जाना

श्री गंगा सेवा समिति द्वारा श्रावण मास के पावन दिनों में लगातार शिवालयों पर बाबा भोलेनाथ का जलभिषेक किया जा रहा है और राष्ट्र के मंगल की कामना की जा रही है इसी श्रृंखला में संस्था के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा भैय्याजी ने अचल ताल स्थित आर्य समाज मंदिर पर हुई प्रेस वार्ता में बताया कि श्रावण मास के आठवे सोमवार कल दिनांक 28 अगस्त 2022 को बाबा भोलेनाथ का महारुद्राभिषेक कार्यक्रम बड़ी ही धूम धाम से रघुवीरपुरी बस स्टैंड के पीछे स्थित अखिलेश्वर महादेव मंदिर पर किया जाना तय किया गया है

जिसके सयोंजक नीलेश उपाध्याय होंगे और इसके पश्चात प्रसाद वितरण कार्यक्रम किया जायेगा प्रेस वार्ता के दौरान संस्था के संस्थापक किरन कुमार झा ने कहा की श्रावण मास में बाबा भोलेनाथ की कृपा से आज हमारा देश आकाश की बुलंदियों को छू रहा है आज चन्द्रयान 3 का चन्द्रमा तक पहुंचना पूरी दुनिया को भारत की अपार सफलता का सन्देश देता है और हमारे देश के वैज्ञानिकों ने अपना परचम चाँद पर लहरा दिया है, गंगा सेवा समिति माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी और इसरो को चन्द्रयान 3 की सफलता हेतु एक बधाई सन्देश संस्था के माध्यम से प्रेषित करेगी प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से संस्था के संस्थापक किरन कुमार झा, कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा भैय्याजी, कोषाध्यक्ष सेवा राम शर्मा, आर. के. प्रेमी, यज्ञदत्त शर्मा, रजनी गुप्ता, आभा वार्ष्णेय, सतेंद्र शर्मा, वैध राम कुमार शर्मा, इं राम कुमार शर्मा, एडवोकेट अविनाश अग्रवाल, विवेक उपाध्याय, रत्ना कुमारी, कल्पना वार्ष्णेय, आदि मौजूद रहे

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!