अलीगढ़

शहर की तीसरी ऑख को स्मार्ट सिटी करेगा दुरूस्त: चालू होंगे सभी सीसीटीवी

अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने बिंदुवार आख्या जारी कर न केवल कैमरों के बंद होने की पुष्टि की

अलीगढ़ : शहर की सुरक्षा और ट्रैफिक निगरानी व्यवस्था से जुड़े सीसीटीवी कैमरों के बंद होने का मामला उजागर होते ही स्मार्ट सिटी प्रबंधन को सफाई देनी पड़ी है। अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने बिंदुवार आख्या जारी कर न केवल कैमरों के बंद होने की पुष्टि की, बल्कि इसके पीछे की वजहें भी स्वीकार की हैं। प्रबंधन के अनुसार क्वार्सी चौराहा, एटा चुंगी, कायमपुर मोड़ और कमालपुर चौराहे पर सेतु निगम के निर्माण कार्य के चलते सीसीटीवी कैमरे अस्थायी रूप से निष्क्रिय हैं। निर्माण कार्य पूरा होते ही कैमरों को दोबारा चालू कराने की बात कही गई है। वहीं कम्पनी बाग चौराहे पर शॉर्ट सर्किट के चलते कैमरे खराब हो गए, जिनकी मरम्मत प्रक्रिया अभी जारी बताई गई है। हालांकि सफाई के साथ यह भी कहा गया है कि जकरीया मार्केट, दौदपुर, एएमयू सर्कल, सूतमिल, मसूदाबाद, हाथरस अड्डा और कबरकुत्ता समेत कई प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे चालू हालत में हैं। शहर के व्यस्त चौराहों पर निगरानी व्यवस्था के ठप रहने से सुरक्षा और यातायात प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। मामले के सामने आने के बाद जारी हुई आख्या यह संकेत देती है कि अब स्मार्ट सिटी प्रबंधन दबाव में आकर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!