महिला समता सैनिक दल की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुमन गौतम ने लगभग अपने डेढ़ दर्जन सह्योगियों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की घोषणा की
न्यू सिद्धार्थ नगर, पीपल वाला अंबेडकर पार्क स्थित उनके आवास पर हुए कार्यक्र

महिला समता सैनिक दल की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुमन गौतम ने लगभग अपने डेढ़ दर्जन सह्योगियों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की घोषणा की I

न्यू सिद्धार्थ नगर, पीपल वाला अंबेडकर पार्क स्थित उनके आवास पर हुए कार्यक्रम में उ०प्र० कांग्रेस कमैटी के अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष विभाग डूंगर सिंह की प्रेरणा से पूर्व विधायक विवेक बंसल के समक्ष सुमन गौतम व उनके साथियों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की I जिला कांग्रेस कांग्रेस कमैटी के अध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों का माल्यार्पण करके स्वागत किया I
*इस अवसर पर सभी लोगों का स्वागत करते हुए विवेक बंसल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में आपका स्वागत है और मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आप लोग कांग्रेस पार्टी को मज़बूत बनाने के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करेंगे I
*कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले लोगों में नीरज जौहरी, रजनी सिंह शिवा, हरबेजी बौद्ध, महाराज सिंह, कमलेश गौतम, गुड्डी बौद्ध, ममता, रेनू, ताराचंद, रवि कुमार गौतम, बंसत कुमार, कुणाल गौतम, हरपाल सिंह, शेर सिंह आदि थे ।
*इस मौके पर उपस्थित प्रमुख वरिष्ठ कांग्रेसजनों में पूरनचंद देशमुख, गया प्रसाद गिर्राज, ओमप्रकाश रेलवे वाले, डा० शंकर लाल, रामप्रताप सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता थे ।



