अलीगढ़

राम नाम की मस्ती चढ़ गयी, राम नाम की मस्ती चढ़ गयी..बालाजी दरबार के द्वारा फाग महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया

रामभक्तों ने बालाजी के संग खेली फूलों की होली

अलीगढ 19 मार्च। श्री बालाजी दरबार अशोक नगर के द्वारा आज गूलर रोड स्थित मंत्रा गैस्ट हाउस में भव्य फाग महोत्सव का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ वेदमंत्रों के द्वारा अशोक मामाजी के सानिध्य में किया गया। तत्पश्चात् महायज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें विश्व कल्याण हेतु सैकडों रामभक्तों ने आहुतियां प्रदान कीं कार्यक्रम में भजन गायक ने ” राम नाम की मस्ती चढ़ गयी, राम नाम की मस्ती चढ़ गयी, ” बड़ा प्यारा सजा है दरबार मेरे बालाजी का…., आदि भजनों पर बालाजी के भक्तगण देर रात तक राम नाम की मस्ती में झूमते रहे। उसके पश्चा्त फूलों को होली का आयोजन किया गया।

 उसके बाद बालाजी महाराज की महाआरती की गयी और उसके पश्चात् प्रसादी आयोजित की गयी जिसमें सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर तरूण अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, आशीष गोयल, रोहित अग्रवाल, आशू अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, नवीन नारायण, रेनू अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, रूबी अग्रवाल, हिना अग्रवाल, सपना गोयल, संदीप अग्रवाल, हिना वार्ष्णेय, श्वेता गोयल, अल्का गुप्ता, आंचल, मुस्कान, नरेंद्र डबल हिरन एवं आलोक झा आदि उपस्थित थे।

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!