अलीगढ़

स्काई टावर महिला मंडल एवं स्काई टावर समिति के तत्वावधान में आज दिनांक 27-07-25 को तीज महोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया

कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के खेलों, नृत्य,गायन आदि का आयोजन किया गया

स्काई टावर महिला मंडल एवं स्काई टावर समिति के तत्वावधान में आज दिनांक 27-07-25 को तीज महोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के खेलों, नृत्य,गायन आदि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन राॅक स्टार म्यूज़िकल ग्रुप के इवेंट मैनेजर कुमार दीप एवं सोना ने किया। ज्योति अग्रवाल, वंदना माहेश्वरी, ऋचा त्रिपाठी,नूतन यादव, प्रतिमा, वर्षा गुप्ता, निरुपमा, आकांक्षा जैन ने विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम भक्ति साधना ने गणेश वंदना से किया। उसके उपरांत सावन स्वाग ग्रुप के सदस्यों नेहा, गुंजन, मोनिका द्वारा ग्रुप डांस किया गया इसके उपरांत पटाखा ग्रुप,द राॅक ग्रुप ,लव ड्राप ग्रुप के सदस्यों रुबी,शिखा, स्वाति, रुबी यादव, सर्वेश, रजनी,मंजू,अंजना ,बीना आंटी ने ग्रुप डांस किया। मीनू वार्ष्णेय,प्रभा ने तीज के मनमोहक गाने गाए।इस अवसर पर मीनू अरोड़ा, स्नेहलता, जाहृनवी,आरती सिंह , दीप्ति माहेश्वरी, पूजा माहेश्वरी, डॉ अनु अग्रवाल, राखी किन्द्रा, भावना वार्ष्णेय, नीति गुप्ता, गुंजन वार्ष्णेय, गुंजन शर्मा, चारु सिंह, आरती माहेश्वरी , सोनाली माहेश्वरी, कुमकुम गुप्ता, अनुपमा,नेहा माहेश्वरी, राशि वार्ष्णेय, पूजा जैन, राशि जैन, अनुराधा चौहान,सोनी सिंह, पम्मी सैनी, वंदना शर्मा, रश्मि माहेश्वरी, नेहा जैन, हर्ष प्रीत अरोड़ा, दीप्ति गुप्ता, अंकिता वार्ष्णेय, रेनू वार्ष्णेय, प्रीति सिन्हा,पूजा शर्मा,दीपा वार्ष्णेय, डॉ शिखा आदि महिलाओं ने शामिल होकर सावन के गाने गाए और नृत्य का आंनद लिया।
समिति के अध्यक्ष संजय यादव, मंत्री अतुल कुमार कोषाध्यक्ष मोहित जैन ने सभी महिलाओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों से स्काई टावर एवं समाज मे एकता की भावना उत्पन्न होती है।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!