दोदपुर रोड से मेडिकल रोड होते हुए मेडिकल कालेज तक की सड़क का उखड़ा होना और संकरा होना मरीजों व तीमारदारों के लिए मुसीबत बनता
218 करोड़ रुपये से शहर के छह अलग-अलग क्षेत्रों में 9670 मीटर लंबाई की सड़कों के निर्माण पर मुहर लग गई

अलीगढ़। दोदपुर रोड से मेडिकल रोड होते हुए मेडिकल कालेज तक की सड़क का उखड़ा होना और संकरा होना मरीजों व तीमारदारों के लिए मुसीबत बनता है। यहां आए दिन कई एंबुलेंस जाम में फंसती हैं। मगर अब नगर निगम शहरवासियों की ये समस्या दूर करने जा रहा है।सीएम ग्रिड योजना तृतीय चरण में दोदपुर से मेडिकल कालेज तक की 1150 मीटर सड़क का व्हाइट टापिंग तकनीकी से निर्माण किया जाएगा। जैसा रामघाट रोड, आइटीआइ रोड व मैरिस रोड पर किया जा रहा है। 24.41 करोड़ रुपये से इस सड़क का निर्माण होगा। इसके अलावा पांच अन्य क्षेत्रों की सड़कों का भी निर्माण इस योजना के तहत होगा। कुल छह सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इसी वित्तीय वर्ष से निर्माण कार्य शुरू करने की योजना है।218 करोड़ रुपये से शहर के छह अलग-अलग क्षेत्रों में 9670 मीटर लंबाई की सड़कों के निर्माण पर मुहर लग गई है। राशि भी स्वीकृत हो गई है। राशि आवंटित होते ही कार्य शुरू कराया जाएगा।
- सराय हरनारायण क्षेत्र में सासनी गेट चौराहा से पंचनगरी पोखर तक सड़क भी बनेगी।
- कालीदह मरघट से अवतार नगर हाेते हुए रेलवे फाटक तक सड़क का निर्माण भी इस परियोजना में होगा।
- जेल पुल से नई बस्ती पोखर, मसूदाबाद जीटी रोड, रघुवीरपुरी रोड होते हुए गूलर रोड तक निर्माण होगा।
- भुजपुरा बाइपास रोड मथुरा रोड से खैर रोड तक निर्माण होना है।
- मथुरा रोड पर सासनीगेट चौराहा से दिल्ली कानपुर बाइपास तक भी सड़क बनाई जाएगी।
- सड़क बनाने के साथ उनका चौड़ीकरण भी होगा।
- फुटपाथ बनाकर उन पर हरियाली की व्यवस्था भी की जाएगी।
- चौड़ीकरण के लिए बिजली के खंभों को स्थानांतरित करने का काम भी किया जाएगा।
- दोदपुर रोड से मेडिकल कालेज, 1150, 24.41
- जेलपुल-नई बस्ती पोखर-मसूदाबाद-रघुवीरपुरी होते हुए गूलर रोड तक, 970, 20.95
- भुजपुरा बाइपास-मथुरा रोड से खैर रोड तक, 2450, 54.62
- सराय हरनारायण-सासनीगेट चौराहा से पंचनगरी पोखर तक, 880, 15.23
- मथुरा रोड पर सासनीगेट चौराहा से दिल्ली-कानपुर बाइपास तक, 1940, 44.07
- कालीदह मरघट से अवतार नगर-रेलवे फाटक तक, 2280, 59.35



