सेवा संकल्प कार्यक्रम में को मिलेंगे सहायक उपकरण, अन्य योजनाओं का भी मिलेगा लाभ
30 सितंबर को संयुक्त कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा

अलीगढ़ : सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की शादी अनुदान योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करने के लिए 30 सितंबर को संयुक्त कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम गठबंधन फार्मस, कयामपुर मोड़, क्वार्सी, अलीगढ़ में आयोजित होगा।जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी पारिशा मिश्रा ने बताया कि शिविर का उद्देश्य पात्र दिव्यांगजनों को योजनाओं का लाभसहजता से उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें अन्य विभागों की कल्याणकारी योजनाओं से भी जोड़ना है। शिविर में पिछड़ा वर्ग कल्याण, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी कैम्प लगाए जाएंगे, जहां पात्र लाभार्थियों को विभागीय योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिविर में दिव्यांगजनों को मोटोराइज्ड ट्राईसाइकिल, ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, ब्रेल किट, एम.आर. किट, स्मार्ट कैन एवं श्रवण यंत्र वितरित किए जाएंगे। इसके साथ ही पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की शादी अनुदान योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र तथा ओ-लेवल/सीसीसी प्रमाण पत्रों का वितरण भी किया जाएगा।जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने ऐसे सभी दिव्यांगजनों, जिन्होंने सहायक उपकरण के लिए आवेदन किया है, से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि को शिविर में उपस्थित होकर अपने स्वीकृत उपकरण प्राप्त करें और अन्य विभागीय योजनाओं काभी लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की योजनाओं की सुविधा उपलब्ध कराने से लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने में सहूलियत होगी।



