अलीगढ़

इगलास के ग्राम नगला अहवासी किसान पाठशाला आयोजित

डीएओ ने किसानों को दी कम आय में अधिक पैदावार के लिए तकनीकी जानकारी

अलीगढ़ : जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र सिंह चौधरी द्वारा विकास खण्ड इगलास के ग्राम नगला अहवासी में शुक्रवार को किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। जिसमें कि किसानों को खेती से ज्यादा पैदावार लेने के तकनीकी कार्यों के बारे में विस्तार अवगत कराया गया डीएओ ने किसानांे से आव्हान किया कि समय रहते अपने खेती-किसानी के तरीकों को बदलें। आप द्वारा जो प्रतिस्पर्धात्मक रूप से रासायनिक खादों और किटनाशकों का अंधाधुध उपयोग किया जा रहा है वह जहर के समान है। आप खेती के देशी और परम्परागत तरीकों को बढ़ावा देते हुए मोटा अनाज को प्राथमिकता दें ताकि आज के समय में जो बीमारियां हो रही हैं उन पर कंट्रोल किया जा सके। उन्होंने कहा कि ऋतुओं में भी परिवर्तन को स्पष्ट रूप से देखा और महसूस किया जा सकता है। ऐसे में किसानों को भी अपने फसल चक्र के साथ-साथ खेती किसानी के तरीकों में तकनीक का समावेश करना ही होगा।किसान पाठशाला में प्रदीप चौहान, रतन सिंह चौहान, नेत्रपाल सिंह, जितेन्द्र चौधरी, दिग्विजय सिंह द्वारा भी उपस्थित किसानों को उपयोगी कृषि एवं तकनीकी जानकारी दी

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!