अलीगढ़

 अलीगढ़ के अतरौली नगर पालिका कार्यालय के निकट स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में  14 अक्टूबर 2026 को सुबह लगभग 9 बजे

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में  14 अक्टूबर 2026 को सुबह लगभग 9 बजे। उस समय हड़कंप मच गया जिस समय कक्षा 6 की छात्राएं गणित का पेपर दे रही थी

अलीगढ़ के अतरौली नगर पालिका कार्यालय के निकट स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में  14 अक्टूबर 2026 को सुबह लगभग 9 बजे। उस समय हड़कंप मच गया जिस समय कक्षा 6 की छात्राएं गणित का पेपर दे रही थी। इसी दौरान अचानक कमरे की छत का प्लास्टर भर भरा कर नीचे बैठी छात्राओं के ऊपर गिर गया। जिसके चलते हादसे में चार छात्राएं मामूली रूप से घायल हो गई। घटना के पश्चात स्कूल प्रबंधन में अफरा तफरी माहौल उत्पन्न हो गया। जानकारी के अनुसार राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में इन दीनों परीक्षाएं चल रही है बुधवार सुबह लगभग 9 बजे छात्राएं एक कमरे में बैठकर गणित का पेपर दे रही थी इसी दौरान छत का प्लास्टर अचानक गिर गया। जिसकी चपेट में आकर अनम पुत्री साबिर निवासी मोहल्ला सराय काजी 13 वर्ष। कनक गौर पुत्री रामकिशोर।निवासी ग्राम गनियावली15 वर्ष। अल शिफा पुत्री रियाजुद्दीन 12 वर्ष निवासी सराय काजी। तथा रीदा पुत्री जावेद निवासी इनायत गंज 15 वर्ष अतरौली मामूली रूप से घायल हो गई। जिन्हें स्कूल स्टाफ के द्वारा। समस्त छात्राओं को तत्परता का परिचय देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के उपरांत घर भेज दिया गया। वहीं आराध्यापिका। माधवी शर्मा द्वारा जानकारी देते हुए अवगत कराया की बारिश का पानी छत पर भर जाने के कारण प्लास्टर फूल कर नीचे गिर गया। घायल छात्राओं का उपचार कराया गया है सभी की हालत स्थर बताई जा रही है। वहीं। जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर दुर्गेश कुमार द्वारा अवगत कराया की राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में छत्त का प्लास्टर गिरने से चार छात्राएं घायल हो गई। जिन्हें उपचार। के पश्चात घर भेज दिया गया है। वहीं घटना की सूचना पर। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा घटना स्थल पर पहुंचकर घटना का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अतरौली से। यू पी हैड। मोहम्मद हनीफ खान की रिपोर्ट।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!