अलीगढ़

श्री रामलीला महोत्सव 2026 का आयोजन जी.टी. रोड स्थित रामलीला भवन पर चल रही है

श्री रामलीला गौशाला कमेटी के तत्वाधान में सर्वोदय गणेश रामलीला मंडल,मथुरा द्वारा आचार्य राजीव चतुर्वेदी के निर्देशन में

श्री रामलीला महोत्सव 2026 का आयोजन जी.टी. रोड स्थित रामलीला भवन पर चल रही है। श्री रामलीला गौशाला कमेटी के तत्वाधान में सर्वोदय गणेश रामलीला मंडल,मथुरा द्वारा आचार्य राजीव चतुर्वेदी के निर्देशन में कथा व्यास गौतम चतुर्वेदी द्वारा रामलीला महोत्सव में दिनांक 13.10.26 को
माता महाकाली की सवारी निकल गई।


माता महाकाली की सवारी श्री रामलीला भवन से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई काली का पूजन देवी के मंदिर,दुबे का पड़ाव पर हुआ रामलीला मैदान पर संपन्न हुआ।
माता महाकाली की सवारी रामलीला भवन अचल ताल से प्रारंभ होकर पालीवाला स्कूल,हाथरस अड्डा,गिलहराज जी मंदिर,आर्य समाज रोड,दुबे का पड़ाव तिराहा,कंपनी बाग गांधी पार्क तिराहा,मीरी मल प्याऊ,रेलवे रोड़,माल गोदाम तिराहा, पुराना बस स्टैंड,दुबे का पड़ाव चौराहा मंदिर,(जहां माता महाकाली का पूजन होगा) होती हुई रामलीला मैदान पर संपन्न होगी।
आज सर्वप्रथम महाकाली का पूजन विमल अग्रवाल अध्यक्ष,अन्नू बीड़ी, विक्रांत गर्ग,रिषभ गर्ग,संयम पाराशर,आकाश अग्रवाल, भव्य अग्रवाल,पवन उपाध्याय द्वारा किया गया।
शोभायात्रा में एक बैंड,एक माता महाकाली का डोला शामिल रहा। कलाकारों द्वारा गाए गए गीत रण में कूद पड़ी महाकाली,खेल रही जोगन लट चिटकायो,झूमि है झूमि महाकाली मेरी आज,कालों की काल महाकाली,जय काली जय काली मां काली अनेकों गीतों पर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
माता महाकाली का मार्ग में जगह जगह पूजन,आरती व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। भक्तों ने नारियल की भेंट चढ़कर आशीर्वाद प्राप्त किया। माता महाकाली के स्वरूप ने मार्ग में अद्भुत कर्तव,खेल दिखाए।
इस अवसर पर अरविंद अग्रवाल सचिव,टी.एन.मित्तल एड. कोषाध्यक्ष,संयोजक अन्नू बीड़ी,ऋषभ गर्ग,विक्रांत गर्ग,संयम पाराशर,आकाश अग्रवाल,सी ए पीयूष अग्रवाल,राजेश गर्ग,अर्जुन गोविल,भव्य अग्रवाल,पवन अग्रवाल,प्रदीप उपाध्याय, अभिनव वार्ष्णेय, शिखर अग्रवाल मीरा,शिवम वार्ष्णेय,शोभित अग्रवाल,दिव्यम,डॉ.हर्ष गुप्ता,कमल अरोड़ा मीडिया प्रभारी रामलीला एवं महोत्सव समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!