उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्विवार्षिक आगरा खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-
2026 के लिए तहसील स्तर पर स्टैटिक टीमें गठित

अलीगढ़ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्विवार्षिक आगरा खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के लिए निर्वाचन के दौरान धन शक्ति अवैध शराब, कोई संदेहास्पद वस्तु या शस्त्रों की आवाजाही और काले धन के मूवमेंट पर अंकुश लगाने के लिए प्रत्येक तहसील पर स्टैटिक निगरानी टीम गठन किया गया है।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ भट्ट ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि तहसील कोल में न्यायिक तहसीलदार राजेश कुमार वर्मा एवं सहायक अभियंता राजेश कुमार, खैर में न्यायिक तहसीलदार मुकेश सिंह, अतरौली में नायब तहसीलदार शाने हैदर, गभाना में न्यायिक एसडीएम श्रीमती अनुराधा सिंह एवं इगलास में न्यायिक तहसीलदार विपिन वर्मा के नेतृत्व में स्टैटिक टीमों का गठन किया गया है।
उन्होंने निर्देशित किया कि सभी स्टैटिक टीमें निर्वाचन का संचालन करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत मानक प्रचालन कार्यविधि -एसओपी में दिए गए निर्देशों के अनुसार 23 अक्टूबर तक कार्य करेंगी।



