अलीगढ़

खाद्य प्रसंस्करण में निःशुल्क 30 दिवसीय प्रशिक्षण के लिए करें आवेदन

मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजनान्तर्गत निःशुल्क 30 दिवसीय कुकरी, बेकरी के 02 प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन

अलीगढ़  बेरोजगार महिला-पुरुषों को स्वावलम्बी बनाने के लिए राजकीय फल संरक्षण केन्द्र, पर मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजनान्तर्गत निःशुल्क 30 दिवसीय कुकरी, बेकरी के 02 प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन प्रस्तावित है।प्रशिक्षण केंद्र प्रभारी श्याम सुन्दर ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि योजना के अन्तर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर ग्रामीण व शरी बेरोजगार महिला एवं पुरुष खाद्य प्रसंस्करण से सम्बन्धित बेकरी उद्योग जैसे-ब्रेड, बिस्किट, रस्क इत्यादि एवं फास्ट फूड एवं पाक कला से सम्बन्धित उद्योग जैसे-स्नैक्स आधारित, सूप आधारित उद्योग लगाकर स्वरोजगार प्राप्त कर सकते हैं।उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण उपरान्त पी.एम.एफ.एम.ई. योजना का लाभ प्राप्त कर सूक्ष्म एवं मध्यम खाद्य प्रसंस्करण उद्यम लगाकर रोजगार के अवसर बढ़ाये जाने एवं किसानों की उपज को खराब होने से बचाया जा सकता है मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजनान्तर्गत प्रशिक्षार्थी प्रशिक्षण उपरान्त इस योजना के अन्तर्गत खाद्य प्रसंस्करण उद्योग से सम्बन्धित मशीनरी व उपकरण की लागत का 50 प्रतिशत अधिकतम एक लाख का अनुदान प्राप्त कर सकते है। कुकरी जैसे-सूप, स्नैक्स एवं अन्य खाद्य आधारित प्रशिक्षण एवं बेकरी जैसे-ब्रेड, बिस्क्टि, रस्क, कुकीज, पेस्टीज एवं केक इत्यादि का 01 माह तक शैद्यातिक एवं प्रोगात्मक प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में 30 प्रशिक्षार्थीयों महिला-पुरुषों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा प्रशिक्षण के लिए शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल उर्त्तीण तथा आरक्षण का नियमानुसार प्रावधान है। प्रशिक्षण के आवेदन प्रभारी राजकीय फल संरक्षण केन्द्र जवाहर पार्क अलीगढ़ से किसी भी कार्य दिवस में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर प्राप्त कर सकते है अधिक जानकारी के लिए प्रभारी श्याम सुन्दर मो० 9412465782 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!