अलीगढ़

जरूरतमंदों को मिलेगा विधिक सहायता और योजनाओं का लाभ

विभागों को पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार करने के निर्देश

अलीगढ़ : जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और न्याय तक उनकी पहुंच आसान बनाने के लिए एक नवंबर को आगरा रोड स्थित मडराक टोल प्लाजा के निकट कान्हा वन गेस्ट हाउस में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर के माध्यम से पात्र लोगों को विधिक सहायता के साथ विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की पहल की जाएगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव साक्षी गर्ग ने बताया कि शिविर में अधिक से अधिक पात्र लोगों को लाभान्वित करने के लिए संबंधित विभागों को लाभार्थियों की सूची तैयार कर प्राधिकरण कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इससे जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में मदद मिलेगी।उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष के निर्देशों के अनुपालन में शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य पात्र लोगों को विधिक सहायता उपलब्ध कराने के साथ उन्हें सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!