अलीगढ़

श्री खेरेश्वर महादेव व दाऊजी महाराज समिति द्वारा पवित्र श्रावण मास में खैर रोड

सोमवार श्रावण मेला 2026 का आयोजन हुआ। मध्य  ही श्री खेरेश्वर महादेव का पूजन आरती कर जलाभिषेक प्रारंभ हो गया

श्री खेरेश्वर महादेव व दाऊजी महाराज समिति द्वारा पवित्र श्रावण मास में खैर रोड अलीगढ़ स्थित श्री खेरेश्वर महादेव मंदिर पर चतुर्थ सोमवार श्रावण मेला 2026 का आयोजन हुआ। मध्य  ही श्री खेरेश्वर महादेव का पूजन आरती कर जलाभिषेक प्रारंभ हो गया।
समिति अध्यक्ष गेहराज सिंह ने बताया कि शाम तक लगभग 4 लाख भक्तों ने जलाभिषेक कर दर्शन किए, भक्तों ने जल,दूध,शहद,गंगाजल,पुष्प माला से श्री खेरेश्वर महादेव जी का अभिषेक किया।
समिति महामंत्री ऋषि ओम शर्मा ने बताया कि रात्रि से ही जलाभिषेक चल रहा है । पूरे परिसर की व्यवस्था बनाए रखने में 200 से अधिक सेवादारों ने सहयोग किया।

 


एसपी सिटी आदित्य बंसल व सी ओ महेश कुमार ने पूरे मेले की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया,प्रशासन ने पूरा सहयोग किया। पुलिस आपदा की टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली।सफाई व्यवस्था में नगर निगम की पूरी टीम ने सहयोग किया।
समिति कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया मंदिर परिसर में जगह जगह भंडारों का आयोजन किया गया। भक्तों के दर्शन के लिए महिला,पुरुष की अलग लाइन बनाई गई साथ ही कावर श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की मंदिर के पिछले गेट से व्यवस्था की गई थी।
मीडिया प्रभारी/ प्रवक्ता गौरव अग्रवाल ने बताया कि आज सावन के अंतिम सोमवार को मेले में माता,बहनों,बच्चों के लिए खेल,खिलौने,घरेलू उपयोग के सामान की दुकानों लगाई गई थी,जिन पर सभी ने जमकर खरीदारी की।
मुख्य महंत प्रहलाद गिरी गोस्वामी ने बताया कि रात्रि 8:00 बजे से भव्य श्रृंगार किया जाएगा,उसके बाद श्री खेरेश्वर महादेव की महा आरती की जाएगी।
इस अवसर पर राकेश शर्मा उपाध्यक्ष,नरेंद्र सिंह,घमंडी सिंह वर्मा,सोहनलाल,अशोक तोमर,चौधरी जितेंद्र सिंह,दिगंबर सिंह,सूबेदार डी एस चौहान,नरेन्द्र ठाकुर,सोनू शर्मा, उमेश सारस्वत,अमन गिरी,रामकुमार शर्मा,रजनीश तोमर,सुनील सिंह,हिमांशु कश्यप,हरीश कुमार,विश्वजीत सिंह,अभिनाश सिंह,छोटेलाल शर्मा,आनंद गिरि,ऋषि शर्मा,रामकुमार गुप्ता,ऋषि पाल,अनिल कुमार टीटू,नित्तो ठेकेदार आदि मौजूद रहे।
भवदीय

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!