लंबित ई-चालानों के निस्तारण के लिए 28 नवंबर को विशेष लोक अदालत
वाहन स्वामियों को चालान निस्तारण का मिलेगा अवसर, न्यायालय के चक्कर लगाने से मिलेगी राहत

अलीगढ़ वाहन स्वामियों को लंबित यातायात चालानों के निस्तारण की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगामी 28 नवंबर 2026 शनिवार को दीवानी न्यायालय परिसर एवं बाह्य स्थित न्यायालयों में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों और जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री पंकज कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित इस लोक अदालत में मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत जारी लंबित ई-चालानों का आपसी सहमति एवं सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाएगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती साक्षी गर्ग ने बताया कि विशेष लोक अदालत के माध्यम से वाहन स्वामियों को अपने लंबित ई-चालान मामलों का निस्तारण कराने का अवसर मिलेगा। इससे अनावश्यक न्यायालयी प्रक्रिया से राहत मिलने के साथ ही मामलों का त्वरित एवं प्रभावी समाधान संभव हो सकेगा।
उन्होंने जिले के समस्त वाहन स्वामियों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने लंबित ई-चालानों के निस्तारण के लिए 28 नवंबर से पूर्व संबंधित न्यायालय में संपर्क कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करें और विशेष लोक अदालत का लाभ उठाएं



