अलीगढ़

जमालपुर नाले से अवैध अतिक्रमण ध्वस्त करने की कार्रवाई हुई शुरू-

नगर आयुक्त के निर्देश पर सहायक नगर आयुक्त के नेतृत्व में चला अभियान

जमालपुर नाले पर गरज़ा नगर निगम का महाबली- जल्द जमालपुर नाला क्षेत्र को अतिक्रमण और ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजातअवैध अतिक्रमण करने वालो पर नगर निगम की तबाड़तोड़ कार्रवाई लगातार जारी-कल जमालपुर मुख्य मार्ग अनूपशहर रोड से हटेगा अतिक्रमण -नगर निगम ने की मुनादीजमालपुर नाले व जमालपुर(अनूपशहर रोड) पर दिन प्रतिदिन बढ़ते अतिक्रमण के कारण लगने वाले जाम व पिछले दिनों नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा द्वारा जमालपुर नाले व आस पास के निरीक्षण के दौरान स्थानीय पार्षदो द्वारा नगर निगम से पैमाइश के उपरांत जमालपुर नाले के अवैध अतिक्रमण को हटाए जाने की शिकायत नगर आयुक्त से की गई थी। मौके पर ही नगर आयुक्त ने स्थानीय पार्षद व नागरिकों को आश्वस्त किया कि जल्द नगर निगम द्वारा जमालपुर नाले के ऊपर व आसपास जो भी अतिक्रमण है उसकी पैमाइश के बाद हटवाए जाने की कार्रवाई की जाएगी। नगर आयुक्त ने जमालपुर नाले के अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए तत्काल अतिक्रमण को हटाए जाने के निर्देश सहायक नगर आयुक्त तपस्या यादव को दिए।बुधवार को नगर आयुक्त के निर्देश पर सहायक नगर आयुक्त तपस्या यादव के नेतृत्व में नगर निगम संपत्ति विभाग, प्रवर्तन विभाग व पुलिस बल की मौजूदगी में नगर निगम जेसीबी की मदद से नाले के ऊपर व आस पास अवैध अतिक्रमण करने वाले दो भवन स्वामी मोहम्मद मुकीम पुत्र अहमद राजा खान एवं शेर मोहम्मद पुत्र नूर मोहम्मद के अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त करने की कार्रवाई नगर निगम द्वारा की गई। नगर निगम द्वारा गुरुवार को जमालपुर अनूपशहर रोड पर अतिक्रमण अभियान चलाए जाने को देखते हुए प्रवर्तन दल के जवानों ने स्वयं अतिक्रमण हटाने की मुनादी की व जमालपुर रोड से कई अस्थायी अतिक्रमण को ज़ब्त भी किया।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा बीते दिनों इन दोनों अतिक्रमण करने वाले लोगों को नगर निगम नोटिस के माध्यम से स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया था परंतु अंतिम नोटिस के बाद भी इनके द्वारा अतिक्रमण हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई इसलिए आज नगर निगम द्वारा बलपूर्वक कार्रवाई करते हुए उनके द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई।नगर आयुक्त ने कहा कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई गई है अगर दोबारा अतिक्रमण करने की सूचना प्राप्त होती है तो उनके विरुद्ध नगर निगम अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कराई जाएगी

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!