चिरंजीलाल बालिका विद्यालय अलीगढ़ में श्रीकृष्ण सेवा संस्थानरजि.द्वारा आयोजित
14 दिवसीय श्रीकृष्ण लीला महोत्सव श्याम सगाई एवं होली लीला के साथ पूर्ण हुआ

चिरंजीलाल बालिका विद्यालय अलीगढ़ में श्रीकृष्ण सेवा संस्थानरजि.द्वारा आयोजित 14 दिवसीय श्रीकृष्ण लीला महोत्सव श्याम सगाई एवं होली लीला के साथ पूर्ण हुआ जिसमें अनेक मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई जैसे नृत्य में “मोहना चलॉयौ नैना तीर “सखियों ने राधाकृष्ण के साथ सामूहिक नृत्य किया ।मयूर नृत्य कीअनुपम छठा का दर्शन कराया गया ।श्रीकृष्ण ने ब्रज का रसिया गाया ,”गैया लगे मोहि प्यारी जग पालन हारी”

श्याम सगाई लीला मे सगाई लीला श्री आशुतोष वार्ष्णेय एवं एवम कमेटी द्वारा क़ी गई…
द्वितीय चरणों में राधाकृष्ण की प्रथम मिलन लीला एवं “फाग खेलन बरसाने आए हैं श्री नटवर नंद किशोर “ फूलों की होली खेली गई जिसमें पाँच क्विंटल फूलों की व्यवस्था संस्थान द्वारा की गई ।श्री कुंज बिहारी रासलीला मण्डल वृन्दावन के सभी कलाकारों द्वारा सजीव ब्रज की लट्ठमार होली की झांकी भी देखने को मिली जिसमें कमेटी के सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया
आज की लीला में अतिथि के रूप शकुंतला भारती, आदि गढमान्य लोगो ने ठाकुर जी का माल्यार्पण किया
आज की लीला में उपस्थित अध्य्क्ष आशुतोष जी, महामंत्री प्रेम प्रकाश महेश्वरी जी, देवेंद्र गांधी, जुगल किशोर, डॉ गोविंद माहेश्वरी,मधुर राठी पवन शर्मा, संजय किराना, धर्मा यादव, शिवशंकर वार्ष्णेय, रंजन ज़ी जयप्रकाश जिंक, मुकेश जी, विनोद ज़ी राजीव रिपिट, सौरभ राठी ख्यालिराम ज़ी, आदि उपस्थित रहे ।



