अलीगढ़ दिल्ली रेल मार्ग पर स्थित रेल समपार सं 110 नई बस्ती फाटक को रेल विभाग ने स्थाई रूप से बंद कर दिया है
नई बस्ती के नागरिकों क्षेत्रीय वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहम्मद शाहिद खान की अगुवाई में रेल विभाग द्वारा लगाई गई दीवार के पास धरना दिया और प्रदर्शन किया

अलीगढ़ दिल्ली रेल मार्ग पर स्थित रेल समपार सं 110 नई बस्ती फाटक को रेल विभाग ने स्थाई रूप से बंद कर दिया है जिसके चलते इस क्षेत्र व इसके आसपास के निवासियों को आवागमन की सुविधा बंद हो जाने से काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा । इसी गंभीर समस्या को लेकर आज नई बस्ती के नागरिकों क्षेत्रीय वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहम्मद शाहिद खान की अगुवाई में रेल विभाग द्वारा लगाई गई दीवार के पास धरना दिया और प्रदर्शन किया । धरना देकर मांग की गई कि या तो इस दीवार को हटाकर फाटक पुनः चालू किया जाए या वहां दो पहिया वाहन व पैदल यात्रियों के लिए छोटे पुल का निर्माण कराया जाए । धरना स्थल पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए पूर्व विधायक विवेक बंसल ने वहां अपने संबोधन में कहा कि रेल विभाग अपनी नीतियों का अनुपालन करें लेकिन इसके साथ-साथ नई बस्ती व आसपास के क्षेत्र के नागरिकों को आवागमन सुविधा के लिए यहां व्यवस्था करें जिसके लिए दो पहिया वाहन व पैदल निकलने वालों के लिए एक छोटे पुल का निर्माण कराया जाए और जब तक इस छोटे पुल का निर्माण नहीं हो जाता तब तक हम कांग्रेसजन रेल विभाग के इस फाटक को बंद करने की कार्यवाही का विरोध करेंगे इसके लिए चाहे हमारे ऊपर कितने भी मुकदमे लग जाए या चाहे हमें जेल भी जाना पड़े लेकिन जनता की दुश्वारियां के लिए हम लड़ते रहेंगे । धरना प्रदर्शन में मुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी मोहम्मद शाहिद खान, महानगर अध्यक्ष नवेद खान, पूर्व अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी, मोहम्मद मुरसलीन, रियाज अहमद, मुनीर मास्टर, नादिर खान, मोहम्मद रमजानी, यामीन खान मेव, असलम भाई, चौधरी वीरेंद्र सिंह, शकील अब्बासी, इमरान रफीक, कश्यप ट्रेलर, नदीम सैफी, दुलारे मियां, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद शादाब, अमीरुद्दीन लाला, गोविंद वर्मा, नवाब सलमानी, अली मोहम्मद, बानो बेगम,अख्तर खान, गिवेंद्र शर्मा, मोहम्मद ताहिर, मुन्नालाल नागर, नवाब भाई, अबरार भाई आदि के साथ भारी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे


