लीगढ़ थाना सिविल लाइन क्षेत्र में घटना को अंजाम देने की फिराक में रैकी करने वाले चार अभियुक्तों को 32 बोर पिस्टल 5 जिंदा कारतूस सहित किया पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना क्वार्सी अलीगढ़ के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया था अभियुक्त आदम और वसीम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

अलीगढ़ थाना सिविल लाइन क्षेत्र में घटना को अंजाम देने की फिराक में रैकी करने वाले चार अभियुक्तों को 32 बोर पिस्टल 5 जिंदा कारतूस सहित किया पुलिस ने किया गिरफ्तार हम आपको बता दें दिनांक 21.7.2025 को लाडले खान पुत्र दर्शन खान निवासी अल्हम्दु अपार्टमेंट सर सैयद नगर थाना सिविल लाइन को एडीएम कंपाउंड के पास जामिया उर्दू रोड पर रोककर गोली मार दी थी जिसके संबंध में थाना सिविल लाइन पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया जिसमें आदम पुत्र अथर असलम निवासी मस्जिद के पास जौहरा बाग थाना सिविल लाइन अलीगढ़ को व वसीम पुत्र चमन निवासी इस्लामनगर नगला पटवारी थाना क्वार्सी अलीगढ़ के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया था अभियुक्त आदम और वसीम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था
आदम की उक्त मुकदमे में जमानत हो गई तथा तारीख करने हेतु आदम अलीगढ़ आया हुआ था मुकदमे के वादी मृतक लाडले खान के छोटे भाई साह जी खान उर्फ शैजी द्वारा अपने भाई की हत्या का बदला लेने हेतु आदम की हत्या का षड्यंत्र रचा गया और चार लोगों को 10 लाख रुपए की सुपारी देकर हत्या करने का भी काम सोपा गया अलीगढ़ एस एस पी नीरज कुमार जादौन द्वारा प्रेस वार्ता में बताया गया कि थाना सिविल लाइन को पुलिस एवं क्रिमिनल एंटैलीजैस विंग की संयुक्त टीमो द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अपनी सूझबूझ से एक जघन्य घटना होने से पहले ही अभियुक्तों की योजना को विफल कर दिया तथा मुखबिर की सूचना एवं इलेक्ट्रॉनिक सर्विस लाइन की सहायता से अभियुक्त अरशद पुत्र अब्दुल गली नंबर 14 जीवन गढ़ थाना क्वार्सी दिलशाद उर्फ शाहरुख पुत्र अब्दुल सलाम सीमापुरी दिल्ली सलमान पुत्र तनवीर निवासी ककराला थाना आलमपुर शाहजी खान उर्फ सैजी पुत्र दर्शन थाना सिविल लाइन अलीगढ़ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया इनके कब्जे से एक अवैध पिस्तौल 32 बोर पांच जिंदा कारतूस व आदम का रंगीन फोटो बरामद किया
बताया गया कि एक अन्य अभियुक्त की तलाश जारी है गिरफ्तार करने वाली टीम जिनमें
श्री सुशील कुमार योगी श्री मानवेंद्र सिंह उपनिरीक्षक श्री संतोष कुमार उपनिरीक्षक श्री समीर हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार कांस्टेबल अफसार आरक्षी मोहम्मद साकिब
तथा सहयोगी टीम उप निरीक्षक श्री विनय कुमार प्रभारी क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग नगर मय टीम तथा उप निरीक्षक श्री सुनील तोमर प्रभारी सर्विस लाइंस मय टीम
मौजूद थे



