अलीगढ़

श्री अग्रसेन सेवा समिति द्वारा महाराजा अग्रसेन जी की 5150वीं जयंती

251 कन्याओं का भव्य पूजन एवं भोज आयोजित

​​अलीगढ़। श्री अग्रसेन सेवा समिति (पंजीकृत), अलीगढ़ द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महाराजा अग्रसेन जी की 5150वीं जयंती अत्यंत हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाई गई। इस पावन अवसर पर विष्णुपुरी स्थित गृह निर्माण कन्या इंटर कॉलेज में 251 कन्याओं के भव्य पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन किया गया।​कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि परम पूज्य गुरुदेव पूर्णानंद जी महाराज एवं माननीय श्री विवेक बंसल जी द्वारा महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।​समारोह को संबोधित करते हुए पूज्य गुरुदेव पूर्णानंद जी महाराज ने महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों, समाजवाद के सिद्धांत एवं जनहित के कार्यों पर प्रकाश डाला तथा श्री अग्रसेन सेवा समिति द्वारा किए जा रहे सामाजिक व धार्मिक कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। विशिष्ट अतिथि श्री विवेक बंसल जी ने भी समिति की सामाजिक सेवा भावना और इस प्रेरणादायी आयोजन की मुक्तकंठ से सराहना की।संस्था के अध्यक्ष विनय अग्रवाल ने बताया कि भारतीय संस्कृति व परंपरा के अनुसार सभी 251 कन्याओं को चुनरी ओढ़ाकर, माथे पर तिलक लगाकर एवं चरण पूजकर उनका आशीर्वाद लिया गया। इसके उपरांत कन्याओं को सुरूचिपूर्ण भोज कराया गया और उपहार स्वरूप सभी को लंच बॉक्स भेंट किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों ने भी कन्या पूजन में सहभागिता की।​कार्यक्रम में संस्था के महामंत्री आशीष अग्रवाल ने पधारे हुए सभी अतिथियों का पटका पहनाकर आत्मीय स्वागत व सम्मान किया।​इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में अनिल अग्रवाल (सेंचुरी), मनीष अग्रवाल (वूल), पराग मित्तल, चेतन गोयल, अशोक गर्ग (ठेकेदार), हरिशंकर अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल (मिल्कबार), अनिल अग्रवाल, डी.के. अग्रवाल, विशाल गर्ग (बीडीके), संदीप गर्ग, पवन मोरनी, सौरभ बालजीवन, हिमांशु मित्तल एवं नीरज अग्रवाल (कोल्ड) का विशेष सहयोग रहा।​कार्यक्रम के सफल संयोजन में संयोजक गौरव अग्रवाल (राधे), सिद्धार्थ मित्तल, ऋषभ बंसल, अभिषेक अग्रवाल एवं दीपांशु अग्रवाल आदि ने प्रमुख भूमिका निभाते हुए आयोजन को भव्यता प्रदान की।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!