अलीगढ़

रावण दहन स्थल नुमाइश ग्राउंड में नगर निगम ने किये पुख्ता इंतिजाम-

नगर आयुक्त ने व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा

रावण दहन स्थल नुमाइश ग्राउंड में नगर निगम ने किये पुख्ता इंतिजाम-नगर आयुक्त ने व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा45 अधिकारी व 720 सफाई कर्मचारी सभालेगें नुमाइश ग्राउंड में रावण दहन की व्यवस्थायें-80 क्यूकि एक्शन टीमें रहेंगी मुस्तैद रावण दहन तक20 पेयजल टैंकर-04 सीवर जैटिंग मशीन 4 जेसीबी मशीन, 10 ट्रैक्टर व जनरेटर्स हुए मुस्तैदनुमाइश ग्राउंड में समय से पूर्व चाक चौबंद इन्तिज़ाम कराने पर रामलीला समिति ने नगर आयुक्त का जताया आभारनुमाइश ग्राउंड में रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों से व्यवस्थाओं पर लिया फीडबैकशोभायात्रा मार्ग पर पैचवर्क शुरू-रावण दहन और भीड़ हटने तक प्रकाशवान रहेगा नुमाइश ग्राउंडरावण दहन स्थल और शोभायात्रा पर चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगा नगर निगम-जल निकासी पश्चात नुमाइश मैदान को समतलीकरण करने में जुटा नगर निगम परंपरागत व्यवस्थाओं को नगर निगम द्वारा लगभग पूरा कर लिया गया है रावण दहन स्थल और शोभायात्रा मार्ग पर अधिकारियों कर्मचारियों की तैनाती की गई है:-नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणाश्री रामलीला कमेटी का सहयोग नगर निगम के लिए मार्गदर्शन की तरह है दशहरा के दिन बेहतर से बेहतर इंतजाम कराए जाने की पूरी कोशिश की जाएगी:-नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणाइस दफा दशहरे से पूर्व नुमाइश मैदान में नगर निगम द्वारा व्यवस्थाओं को लगभग पूर्ण कर लिया गया है इस बार नगर निगम की व्यवस्थाओं से दशहरे की शोभा और बढ़ेगी:-विमल अग्रवाल अध्यक्ष/संयोजकबुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक दशहरे पर रावण दहन का आयोजन नुमाइश ग्राउंड में होने जा रहा है जिसको देखते हुए अलीगढ़ नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विमल अग्रवाल व पदाधिकारियों से फीडबैक लेते हुए रावण दहन स्थल नुमाइश ग्राउंड का निरीक्षण किया।रावण दहन स्थल नुमाइश ग्राउंड में पानी निकालने के साथ समतलीकरण का काम नगर निगम द्वारा युद्धस्तर पर किया और ग्राउंड में चारों ओर साफ सफाई के लिए नगर निगम द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है।निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने दशहरे के अवसर पर निकलने वाली परंपरागत शोभायात्रा के मार्ग पर पैचवर्क कराने की जिम्मेदारी मुख्य अभियंता, रावण दहन स्थल पर समतलीकरण कार्य को 24 घन्टे में पूरा करने व रावण दहन के समय आने पथ विक्रेताओं को गंदगी न करने व कूड़ेदान इस्तेमाल करने जाने की हिदायत देने की जिम्मेदारी प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी को दी।नुमाइश ग्राउंड में पहुँचे नगर आयुक्त ने श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विमल अग्रवाल और मौजूद पदाधिकारियों को भव्य और आकर्षक व्यवस्थाओं को रावण दहन स्थल और शोभायात्रा मार्ग पर कराने का वादा किया है।नगर आयुक्त ने बताया कि परंपरागत रावण दहन स्थल नुमाइश ग्राउंड और उसके चारों ओर एवं परंपरागत 20 अक्टूबर को निकलने वाली रावण दहन सिंहासन मेला रामलीला भवन से आर्य समाज रोड से आगरा रोड, जिन्दल रोड, मीरीमल चौराहा, पत्थर बाजार, बांस मण्डी चौराहा, रघुवीर पुरी, होली चौक, सिटी कालेज के पीछे होकर जी0टी0 रोड मित्तल गेट होकर प्रदर्शनी मैदान को देखते हुए 04 सेक्टर बनाये है। हर सेक्टर में 01 नोडल अधिकारी, प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी, प्रभारी महाप्रबंधक जल, मुख्य अभियन्ता, प्रभारी लाइट सहित 45 अधिकारी/कार्मिकों सहित 720 सफाई कर्मचारियों की 80 क्यूक्कि एक्शन टीमें तैनात रहेंगी। रावण जलने तक नगर निगम कंट्रोल रूम 7500441344 व टोल फ्री 1533 को निरंतर एक्टिव रखा जायेगा और भीड़ ख़त्म होने तक नगर निगम द्वारा नुमाइश ग्राउंड में लाइट व जनरेटर सेट एक्टिव रखा जाएगा।विमल अग्रवाल ने बताया नगर आयुक्त जी ने व्यवस्थाओं को बेहतरीन कराने का वादा किया है तेज़ी से समतलीकरण काम किया जा रहा भव्य व आकषर्क होगा रावण दहन व शोभायात्रा का आयोजन परंपरागत किया जाएगा जिसके लिए श्री रामलीला सेवा समिति नगर निगम का आभार व्यक्त करती है*निरीक्षण मेंअभियंता यांत्रिक अजय कुमार सक्सेना प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामानंद त्यागी सहायक अभियंता अखंड प्रताप सिंह राजवीर सिंह स्टेनो देश दीपक मीडिया सहायक अहसान रब श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विमल अग्रवाल अर्जुन गोविल अनुराग गुप्ता अनु बीड़ी आदि मौजूद थे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!