अलीगढ़

कोल विधानसभा में अज्जू इसाक के नेतृत्व में आयोजित हुई PDA पंचायत, बड़ी संख्या में लोगों ने ग्रहण की सपा की सदस्यता

मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी पदाधिकारी राकेश बघेल उपस्थित रहे। इस अवसर पर अतरौली विधायक एवं पूर्व विधायक वीरेश यादव भी मौजूद रहे।

अलीगढ़। कोल विधानसभा क्षेत्र में आज अज्जू इसाक के नेतृत्व में PDA पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी की जिला अध्यक्ष लक्ष्मी धनगर ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी पदाधिकारी राकेश बघेल उपस्थित रहे। इस अवसर पर अतरौली विधायक एवं पूर्व विधायक वीरेश यादव भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में जिला एवं महानगर के विभिन्न यूथ फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षों सहित समाजवादी पार्टी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रमुख रूप से अजीम अब्बासी, मोसिन मेवाती, लाला सैनी और संजय शर्मा उपस्थित रहे।

इसके अलावा समाजवादी पार्टी के सभासद शाहिद अब्बासी, उस्मान खान, आकिल अहमद, शमीम अल्वी, गुलजार, फिरदौस नगर से इमरान खान, शाकिर अब्बासी, तारिक मलिक, सद्दाम अशरफी, यूनुस मलिक, दौर्रा से इमरान खान, गुलफाम अल्वी, हुमैरा असलम और असलम नूर सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में दिनेश यादव सांकरा, समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला महासचिव मुकेश महेश्वरी, पूर्व महासचिव रत्नाकर पांडे, अश्वनी शर्मा, राजीव सेनानी, कृपाल सिंह, डॉ. विनोद सविता, नोएडा से कुंवर नादिर, मडराक से विशाल शर्मा, नगर अध्यक्ष डॉ. बादशाह, प्रधान सलीम भाई और अधौन से प्रदीप सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

भाजपा, बसपा, AIMIM और RSS से जुड़े लोगों के सपा में शामिल होने का दावा

PDA पंचायत के दौरान विभिन्न राजनीतिक संगठनों से जुड़े कई लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आयोजकों के अनुसार, भाजपा छोड़कर राहुल लोधी और बड़ौली फतेहखां से अशोक कुशवाहा समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। मडराक से जयसिंह कुशवाहा ने RSS में अपने पद से इस्तीफा देने के बाद सपा की सदस्यता ग्रहण की। वहीं, रामनगर गांव से बसपा के कप्तान सिंह बावजी तथा AIMIM छोड़कर मोहम्मद जैद ने भी समाजवादी पार्टी का दामन थामा।

PDA की अवधारणा और सामाजिक न्याय पर दिया जोर

मुख्य अतिथि राकेश बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि समाजवादी पार्टी पिछड़े, दलित और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रहेगी।

पूर्व विधायक वीरेश यादव ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए अज्जू इसाक को बधाई दी और वर्ष 2027 के चुनाव को लेकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

समाजवादी पार्टी की जिला अध्यक्ष लक्ष्मी धनगर ने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची में अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने की अपील की। उन्होंने प्रत्येक बूथ पर मतदाता सूची की निगरानी करने और कथित वोट चोरी को रोकने के लिए संगठनात्मक रणनीति पर काम करने का आह्वान किया।

‘वोट चोरी’ के नारों से गूंजा कार्यक्रम स्थल

पंचायत के दौरान बड़ी संख्या में मौजूद युवाओं ने ‘वोट चोरी बंद करो’ और ‘आदरणीय अखिलेश यादव जिंदाबाद’ के नारे लगाए। कार्यक्रम के अंत में अज्जू इसाक ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

अज्जू इसाक के नेतृत्व में आयोजित इस पंचायत में PDA की अवधारणा, सामाजिक भागीदारी, मतदाता सूची और आगामी चुनावों को लेकर संगठनात्मक गतिविधियों पर जोर दिया गया।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!