जयमाल स्टेज पर दूल्हे को दौरा पड़ गया , भड़क गई दुल्हन, थाने पहुंचकर बोली नहीं करूंगी शादी
आजमगढ़ के अहरौला इलाके में शादी समारोह में हड़कंप मच गया,

आजमगढ़ में जयमाल स्टेज पर दूल्हे को दौरा पड़ गया। यह देखकर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। इस पर बरात को बैरंग लौटना पड़ गया। एक लाख का खर्चा देने पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया। आजमगढ़ के अहरौला इलाके में शादी समारोह में उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक दूल्हा मंच पर ही गिर गया। इसके बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में पंचायत हुई। मामला थाने तक पहुंच गया। बाद में एक लाख का खर्चा देने पर समझौता हुआ। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के समदी गांव में मंगलवार को जयमाल स्टेज पर दूल्हे को दौरा पड़ गया। इस पर कन्या पक्ष ने शादी से इन्कार कर दिया। मामला थाने पर पहुंचा। वर पक्ष के एक लाख रुपये देने पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इसके बाद बरात बैरंग लौट गई।समदी गांव में बरात पहुंचने पर कन्या पक्ष ने बरातियों का स्वागत किया। द्वार पूजा की रस्म के बाद बराती नाश्ता करने लगे। इसी बीच, दूल्हा जयमाल के स्टेज पर पहुंचा और उसे दौरा पड़ गया। वह बेहोश हो गया। यह देखकर कन्या पक्ष में हड़कंप मच गया।
लगभग 15 मिनट के बाद दूल्हे को होश आया लेकिन तब तक कन्या पक्ष ने शादी से इन्कार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में पंचायत हुई। कन्या पक्ष द्वारा शादी के लिए तैयार न होने पर बराती धीरे-धीरे जाने लगे। बुधवार की सुबह खर्चा को लेकर मामला थाने तक पहुंच गया। थाने पर पंचायत में दोनों पक्षों में समझौता हुआ। इसके अनुसार वर पक्ष ने कन्या पक्ष को खर्च के रूप में एक लाख रुपये दिए। इसके बाद बरात लौट गई। लड़की के पिता ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी आंबेडकरनगर जिले के बसखारी थाना अंतर्गत धारूपुर मकइया गांव में तय की थी। जयमाल स्टेज पर दूल्हे को दौरा आया, जिसके चलते शादी से इन्कार कर दिया गया। वर पक्ष का कहना था कि इससे पूर्व लड़के को कभी दौरा नहीं पड़ा।