उत्तरप्रदेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर बयान

मौलवियों और मौलानाओं पर तीखा निशाना साधा.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर बयान देने वाले मौलवियों और मौलानाओं पर तीखा निशाना साधा. उन्होंने कहा कि गाय हिंदू समाज के लिए सिर्फ एक पशु नहीं बल्कि माता है और माता तथा पुत्र के बीच के रिश्ते को किसी सरकारी घोषणा की आवश्यकता नहीं होती. मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ मौलाना लगातार गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को यह समझ लेना चाहिए कि गाय हमारे लिए पशु नहीं है. गाय हमारी माता है. साथ ही उन्होंने कहा कि माता और बेटे के बीच के रिश्ते को कभी घोषित नहीं किया जाता. यह संबंध आस्था, संस्कार और श्रद्धा से जुड़ा होता है

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!