अलीगढ़

कर्नल अतुल शर्मा  बने समाज कल्याण सेवा संस्थान ट्रस्ट के संरक्षक  

पहले देश की सेवा की अब समाज की सेवा करूंगा

अलीगढ़  समाज कल्याण सेवा संस्थान ट्रस्ट रजिस्टर्ड कार्य क्षेत्र संपूर्ण भारत के संस्थापक अध्यक्ष राजेश गौड़ ने भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कर्नल अतुल शर्मा की देश रक्षा एवं समाज सेवा को ध्यान में रखते हुए उन्हें समाज कल्याण सेवा संस्थान ट्रस्ट का संरक्षक मनोनीत किया है। उन्हांेंने बताया कि कर्नल अतुल शर्मा के बड़े भाई राजीव शर्मा ने वैज्ञानिक क्षेत्र में कदम रखते हुए अमेरिका में वैज्ञानिक होना चुना परंतु देशभक्ति की भावना को उनके दिल ने भारतीय सेवा को चुना जो कि अपने में एक बड़ा इतिहास है उनका देश की रक्षा में पूरा जीवन समर्पित रहा

कर्नल अतुल शर्मा ने अपने वक्तव्य में बताया कि मैंने पहले देश सेवा की, अब समाज सेवा का जज्बा मेरे दिल में बसा हुआ है। गरीब बच्चों को शिक्षित करने का बीड़ा उठाया है क्योंकि शिक्षा से बड़ा कोई परोपकार एवं दान नहीं होता। शिक्षा को कोई छीन भी नहीं सकता और चुरा भी नहीं सकता। समाज कल्याण सेवा संस्थान ट्रस्ट का संरक्षक बनने पर पूर्व में बने सभी संरक्षकों एवं पदाधिकारी ने उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए उनको हार्दिक शुभकामनाएं एवं आत्मीय बधाई देते हुए कहा कि कर्नल शर्मा का समाज सेवा के लिए ट्रस्ट से जुड़ना मील का पत्थर साबित होगा।    शुभकामनाएं देने वालों देने वालों में संस्थापक अध्यक्ष राजेश गौड, संरक्षक डॉक्टर सुरेश पचौरी, सरदार भूपेंद्र सिंह, जलालुद््दीन मलिक, रजनी तोमर, देव प्रकाश गुप्ता, इंजीनियर विशंभर दयाल गुप्ता, विजय कुमार गंगल, नंदिनी तिवारी, श्याम प्रकाश शर्मा, डॉक्टर अंजुला भार्गव, मदन मोहन गुलाटी, सरदार गुरजीत सिंह, शेखर सक्सेना, विनय कुमार शर्मा, राजीव गौतम, हरिशंकर पोरवाल, राकेश कुमार शर्मा, अनिल शर्मा, बृजभूषण शर्मा, वीरेंद्र कुमार गुप्ता, चंद्र प्रकाश चंदेल, इकबाल अहमद, मोहम्मद आसिफ खान, राजेंद्र प्रसाद एवं आनंद वर्धन प्रमुख रूप से रहे।

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!