हाथरस
Related Articles
हाथरस। तहसील समाधान दिवस के पश्चात् जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ तहसील सासनी में स्थित रजिस्ट्रार कानूनगो कक्ष का निरीक्षण किया।
February 7, 2026
विशेष अनुसंधान शाखा मथुरा के संयुक्त आयुक्त राजवर्धन सिंह के नेतृत्व में दोपहर टीम औद्योगिक आस्थान सदर स्थित महागौर मैटल उद्योग परिसर में मौजूद एमडी प्रोडेक्टस आदि पर जांच करने पहुंची। टीम के सदस्यों ने तमाम दस्तावेजों को अपने कब्जे में लिया, वहीं अन्य सदस्यों ने मौके पर मौजूद मैटल के स्टाक की गणना की। जानकारी के मुताबिक दोनों ही फर्मों के अंतर्गत पीतल व जस्ता के कबाड़ को गलाकर इंगट बनाने का काम होता है। माना जा रहा है कि इस फर्म पर अन्य धातुओं को भी गलाए जाने का काम किया जाता है। मथुरा की टीम ने उन दस्तावेजों को भी खंगाला है, जो फर्म से खरीद करते हैं व फर्म जिनसे खरीद करती है। इन दस्तावेजों के आधार पर आगे अन्य फर्मों की भी जांच किए जाने की आशंका है। इस दौरान विशेष अनुसंधान शाख के उपायुक्त शशि भूषण त्रिपाठी, एसआईबी मथुरा के सहायक आयुक्त राजीव कुमार, सीटीओ एसआईबी सीमा, सीटीओ मोबाइल मथुरा योगेंद्र व मनीष कुमार, सीटीओ मोबाइल हाथरस मनोज गोयल व प्रेम सिंह शामिल रहे।