हाथरस

छाबी मिंया बाग में संचालित जुए के अड्डे पर छापेमारी कर 05 जुआरीयों को किया गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे एवं जुए के फड़ से ₹1,06,000/- नकद, 52 ताश के पत्ते बरामद

पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार जनपद में जुआ एवं सट्टे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा इसमें संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई हेतु चलाए जा रहे

जनपद.हाथरस थाना सादाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई—छाबी मिंया बाग में संचालित जुए के अड्डे पर छापेमारी कर 05 जुआरीयों को किया गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे एवं जुए के फड़ से ₹1,06,000/- नकद, 52 ताश के पत्ते बरामदपुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार जनपद में जुआ एवं सट्टे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा इसमें संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद के निकट पर्यवेक्षण में थाना सादाबाद पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।थाना सादाबाद पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि छाबी मियां बाग मे कुछ व्यक्तियों द्वारा बड़ी धनराशि की हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेला जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना सादाबाद पुलिस द्वारा तत्काल योजनाबद्ध तरीके से उक्त स्थान पर छापेमारी की गई।पुलिस टीम को देखकर मौके पर मौजूद जुआरियों द्वारा भागने का प्रयास किया गया, परंतु पुलिस टीम द्वारा आवश्यक घेराबंदी करते हुए 05 अभियुक्तों को जुआ खेलते समय गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी एवं मौके की जांच के दौरान अभियुक्तों के कब्जे तथा जुए के फड़ से कुल ₹1,06,000/- नकद, 52 ताश के पत्ते बरामद हुए हैं।अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना सादाबाद पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

मनोज शर्मा की रिपोर्ट

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!