अलीगढ़

सपा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव योगेंद्र सिंह तोमर ने थामा भाजपा का दामन, केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री ने दिलाई सदस्यता  

पिछले दिनों योगेंद्र सिंह तोमर ने दिया था सपा के राष्ट्रीय सचिव पद से त्यागपत्र

अलीगढ:- समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव योगेंद्र सिंह तोमर ने आखि़रकार भाजपा का दामन थाम लिया है। शनिवार रात दिल्ली से स्थित कार्यालय पर  केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। रविवर को शहर के दिल्ली से वापस लौटने पर कार्यकर्ताओं ने लक्ष्मीबाई मार्ग स्थित आवास पर इनका जोरदार स्वागत किया।पश्चिमी यूपी के प्रमुख रियल एस्टेट कारोबारी योगेंद्र सिंह संभल की गुन्नौर तहसील के मिठनपुर गांव के मूल निवासी हैं। वर्तमान में यह शहर के लक्ष्मीबाई मार्ग स्थित जापान हाउस के पार्क व्यू रेजीडेंसी में ररहते हैं। इन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम शेरवानी के साथ उन्होंने सपा में राजनीति की शुरुआत की थी। 2014 में बदायूं लोकसभा क्षेत्र से धर्मेंद्र यादव को सांसद बनाने में अहम योगदान रहा।

पार्टी ने पिछले ही दिनों उन्हें राष्ट्रीय सचिव के पद पर नामित किया थामगर बीते दिनों इन्होंने सपा के इस पद से त्यागपत्र दे दिया था। इनका तर्क था कि कई साल पूरी मेहनत से पार्टी की सेवा कीमगर अब पार्टी में मेहनती कार्यकर्ताओं को तवज्जो नहीं मिल रही। पीडीए के नाम पर सपा की राजनीति दिखावा लगती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष से क्षत्रिय और ब्राह्मण हित में बात करने के कई बार प्रयास किए मगरउन्होंने सुनवाई नहीं की। यह सपा से त्याग पत्र देने के बाद से ही भाजपा के संपर्क में थे। अब इन्होंने शनिवार की रात भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। योगेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि वह पूरी मेहनत से पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!