अलीगढ़

आरक्षण समानता का अधिकार नहीं : डॉ. सीपी गुप्ता

राष्ट्रीय सर्वण दल पूरे देश में चलाएगा आरक्षण मुक्त भारत आंदोलन, 2030 में समाप्त हो रहा आरक्षण

अलीगढ, कार्यालय संवाददाता। राष्ट्रीय सर्वण दल के संस्थापक संयोजक डॉ. सीपी गुप्ता ने कहा की आरक्षण समानता का आधार नहीं है। अगर यह समानता का आधर होता तो 70-80 साल क्यों नहीं हुआ? संगठन आरक्षण मुक्त भारत आंदोलन शुरू कर जिले, प्रदेश और देशवासियों को जागरूक करेगा। आरक्षण के विरोध में जन जागरूकता फैलाया जाएगा। जिससे लोगों को जानकारी हो सके।
यह बातें उन्होंने रविवार को दुबे के पड़ाव स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहीं। कहा की देश में आरक्षित सीटें है। संविदान के अनुच्छेद 334 के तहत यह रिजर्वेश 10 साल के लिए था। 1950 से शुरू हुए यह आरक्षण सरकारों की मिलीभगत से अब तक हर 10 साल में संशोधन होकर चला रहा है। जिसे सर्वणों पर थोप दिया जाता है। कहा कि जनवरी 2030 में यह आरक्षण समाप्त हो रहा है। इसकों लेकर संगठन जान जागरूकता अभियान चलाएगा। पूरे भारतवासियों को यह समझाना है की जो आरक्षण है वह क्रीमीलेयर तक ही रह गया है। यहीं बाद तो कोर्ट ने कहीं है। आरक्षण समानता का आधार नहीं रह गया है। आरक्षण नहीं सहायता दी जानी चाहिए। दोनों में बहुत अंतर हैं। कहा कि आरक्षण में अधिकार काटे जाते हैं, वह वाहां तक नहीं पहुंच पाता जहां तक पहुंचना चाहिए। सवर्ण उत्थान समिति के अध्यक्ष अवधेश कुमार मिश्रा ने कहा कि आरक्षण मुक्त भारत के लिए पूरे देश में आंदोलन किया जाएगा। योग्यता एवं समानता युक्त भारत होना चाहिए। कहा कि आरक्षति सीटों के सामान्य, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग को आजाद करें। लोकसभा और विधानसभा में भी रोटेशन प्रक्रिया लागू की जाए।इस मौके रतन देव वार्ष्णेय महामंत्री ,मनोज त्रिभुवन शर्मा, आदि मौजूद रहे।

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!