अलीगढ़

अखलेश्वर महादेव मंदिर बना ब्रजधाम..

बाल व्यास वंृदा किशोरी और भैया ब्रज किशोर के बहाई भक्ति रस की गंगा

अलीगढ़। वृंदावन से आए बाल व्यास गौसुता वंृदा किशोरी और भैया ब्रज किशोर ने भक्ति रस की जो रसधार बहाई कि पूरा श्री अखिलेश्वर महादेव मन्दिर ब्रजधाम बन गया।
माँ लीलावती सेवाधाम से पधारे बाल व्यास गौसुता वृंदा किशोरी और भैया ब्रज किशोर ने भजन संध्या की शुरूआत ‘मेरे घर में पधारो गजानन’ गणेश वंदना से की। उसके बाद तो ऐसो चटक मटक कौ ठाकुर भजन में भगवान कृष्ण के श्रृंगार के रूप को निरूपित किया।

 श्रीकृष्ण और राधारानी के बीच नोंक-झोंक का भजन अपना दुखड़ा दिखा जा ‘मेरौ बांके बिहारी सांवरिया’, ‘काली कमली वाला मेरा यार है’, ‘मिसरी से मीठे बोल हमारी राधारानी’ के भजन पर देर रात्रि तक श्रद्धालु भक्तिरस में डुबकी लगाते रहे। वहीं संगीतकार उदयराज के संयोजन में दीपक तिवारी, गोपाल, सोनू, गोविंद और सुनील ने तबला, हारमोनियम और पैड पर संगत की।
इससे पूर्व ठाकुर लड्डू गोपाल का पूजन मंदिर समिति के अध्यक्ष सतीश गौड़ ने पत्नी शशि गौड़, ज्ञानेन्द्र गुप्ता, प्रवीन वार्ष्णेय तथा ब्रज किशोर वार्ष्णेय ने किया। आज के मुख्य यजमान राधेलाल शर्मा दम्पत्ति थे। अंत में माँ सेवाधाम ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित सोनू शर्मा ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से 7 दिसम्बर को 108 गरीब कन्याओं की शादी चंदफरी गांव में करा रहा है। उन्होंने श्रद्धालुओं से इस पुनीत कार्य में सहयोग की अपील की।
– 5100 पार्थिव शिवलिंग की पूजा आज
श्री अखिलेश्वर महादेव मन्दिर में प्रथम गणेशोत्सव के तहत 5100 पार्थिव शिवलिंग का पूजन शनिवार को सायं 4 बजे से किया जायेगा।
म्ंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश गौड़ ने बताया कि अलीगढ़ में पहली बार पार्थिव शिवलिंगों की पूजा आयोजन किया जा रहा है, जिसको आचार्य गुरू ललितानंद व्यास के निर्देशन में सम्पन्न कराया जायेगा। उन्होंने शिवभक्तों से पूजन में भाग लेने की अपील की है।

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!