जनपद में हुआ आरएसएस के शतोत्कर्ष एकत्रीकरण कार्यक्रम का आयोजन
संघ समाज निर्माण का कार्य करता है: क्षेत्र कार्यवाहक

हाथरस। संघ समाज निर्माण का कार्य करता है। संघ की शाखा पर व्यक्ति निर्माण होता है। संघ के कार्यो का विश्व पटल पर समर्थन हो रहा है। संघ का स्वयंसेवक अपनी सनातन संस्कृति , अपने समाज और अपने राष्ट्र के लिये समर्पित जीवन जीता है। हिन्दू समाज के संरक्षण व संगठन का कार्य करता है। वर्षो के संघर्ष के बाद एकजुट हिन्दू आज गर्व से कहता है कि हम हिन्दू है। उक्त बातें क्षेत्र कार्यवाह डॉ प्रमोद ने कही, वह लेवर कॉलोनी के परशुराम पार्क में आयोजित शतोत्कर्ष एकत्रीकरण में उपस्थित स्वयंसेवकों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों क्षेत्र कार्यवाह डॉ प्रमोद , जिला संघचालक डॉ यूएस गौड़ नगर संघचालक डॉ पीपी सिंह , विभाग प्रचारक गोविंद ने भारत माता के चित्र के सम्मुख दीपप्रज्वल एवँ पुष्प अर्पित कर किया। स्वयंसेवक जितेन्द्र सोनी ने यह उथल पुथल उत्ताल लहर पथ से न डिगा ने पायेगी, पतवार चलाते जायेंगे मंजिल आयेगी आयेगी गीत का गान किया। मुख्य वक्ता डॉ प्रमोद ने कहा कि वर्ष 1925 में संघ के स्थापना के बाद राष्ट्रविरोधीयों ने तरह तरह के षड़यंत्र द्वारा संघ को रोकने एवँ खत्म करने की कोशिश की गई। हिन्दू समाज को संगठित एव संरक्षित करने वाले संघ को छः फुट जमीन में गाड़ने की बात इस देश मे कही गई। लेकिन तन मन धन सर्वस्व समर्पित करने वाले संघ के स्वयंसेवक अपने राष्ट्र और अपने समाज की सेवा करते हुये निरन्तर आगे बढ़ते गये। संघ अपने इस शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन के माध्यम से समाज जागरण का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत की परिवार व्यवस्था का अनुसरण आज पूरा विश्व कर रहा है।
हम प्रकृति प्रेमी है तभी तो बृक्षो को पूजते है,परिवार और समाज को अपना मानते है। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता , कुटुम्ब प्रबोधन , पर्यावरण ,स्वदेशी और नागरिक कर्तव्यों के साथ यह देश आगे बढ़ेगा और सम्रद्ध समाज एव विकसित राष्ट्र के संकल्प को पूरा करेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्राफा व्यवसायी एव प्रमुख समाजसेवी संदीप जैन ने की एवँ संचालन नगर कार्यवाह भानु ने किया। मंचासीन अतिथियों का परिचय जिला कार्यवाह रामकिशन ने कराया। इस अवसर पर विभाग प्रचारक गोविंद ,जिला प्रचारक रवि , नगर प्रचारक शिवम ,मुरसान नगर व खंड प्रचारक संजीव, विभाग सह कार्यवाह अजय कुलश्रेष्ठ ,विभाग सह संपर्क प्रमुख दुर्गेश , जिला बौद्धिक प्रमुख पवन शर्मा , जिला प्रचार प्रमुख आशीष सेंगर ,जिला सेवा प्रमुख योगेश बागड़ी , जिला अभिलेखागार प्रमुख सागर शर्मा , जिला सह संपर्क प्रमुख मुकेश , सह नगर संघचालक धर्मेंद्र सिंह ,सह नगर कार्यवाह टिंकू राना ,हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष संदीप शर्मा , हिन्दू जागरण मंच के अभिषेक रंजन आर्य , भाजपा जिलाध्यक्ष शारद माहेश्वरी , ब्लॉक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय , ग्राहक पंचायत के जिलाध्यक्ष मनोज बूटिया , स्वदेशी जागरण मंच के जिलाध्यक्ष अजय राघव ,लघु उधोग भारती के जिलाध्यक्ष नितिन अग्रवाल , रोजगार भारती के जिलाध्यक्ष वैभव मोहता , विहिप के जिलामंत्री प्रवीण खंडेलवाल , गोपाल कृष्ण , अधिवक्ता परिषद के जिलाध्यक्ष आदि सहित काफी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे।