अलीगढ़

धीनता महासभा में अलीगढ प्रदर्शनी देख डीएम हुए अभिभूत

अलीगढ में आजादी के 143 वर्ष के इतिहास को समेटे हुए लगाई गयी इस प्रदर्शनी का जिलाधिकारी संजीव रंजन ने रविवार को अवलोकन किया

अलीगढ। स्वाधीनता महासभा में अलीगढ प्रदर्शनी वास्तव में अदभुत है। यह छात्रों के लिए ही नही सब लोगों को आजादी की लड़ाई में बलिदानी क्रांत्रिकारियों की जानकारी भी देती है। यह उद्गार जिलाधिकारी संजीव रंजन ने अलीगढ महोत्सव के दरबार हाॅल में लगी स्वाधीनता संग्राम प्रदर्शनी को देखने के बाद व्यक्त किए। अलीगढ में आजादी के 143 वर्ष के इतिहास को समेटे हुए लगाई गयी इस प्रदर्शनी का जिलाधिकारी संजीव रंजन ने रविवार को अवलोकन किया। प्रारंभ में जिलाधिकारी का स्वतंत्रता सैनानी परिवार के सुरेशचन्द्र शर्मा ने तिरंगा पट्टा पहनाकर स्वागत किया। आजादी का अमृत महोत्सव के जिला समन्वयक सुरेन्द्र शर्मा ने आजादी की तमाम घटनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर स्वतंत्रता संग्राम सैनानी परिवारों के योगेन्द्र सिंह चैहान, कामेश गौतम, धर्मवीर सिंह, सरदार मनमोहन सिंह सचदेवा, पंकज धीरज, बसंत बंसल, रजनी तौमर, तस्रीन खालिद, दिनेश चैधरी, बबली सिंह आदि मौजूद रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!