Uncategorizedअलीगढ़

सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों के साथ मनाया जायेगा भगवान महावीर का 2624 वां जन्मकल्याणक महोत्सव

जैन समाज की ओर से आयोजित भगवान महावीर का 2624 वां जन्मकल्याणक महोत्सव के 10 अप्रैल के तहत त्रिदिवसीय धार्मिक, सामाजिक

सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों के साथ मनाया जायेगा भगवान महावीर का 2624 वां जन्मकल्याणक महोत्सवसकल दिगम्बर जैन समाज की ओर से आयोजित भगवान महावीर का 2624 वां जन्मकल्याणक महोत्सव के 10 अप्रैल के तहत त्रिदिवसीय धार्मिक, सामाजिक व सेवा कार्यों की धूम मचेगी। जैन दर्शन का मूल आधार णमोकार महामंत्र है। विश्व शांति एवं कल्याण की भावना के साथ सम्पूर्ण विश्व में 9 अप्रैल को महामंत्र णमोकार दिवस मनाया जा रहा है। सकल जैन समाज समन्वय समिति के संयोजक राजीव जैन ,सह संयोजक मुनेश जैन ,मीडिया प्रभारी मयंक जैन ने विज्ञप्ति में बताया कि भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव की पूर्व दिवस पर सम्पूर्ण विश्व में जैन धर्मावलंबी प्रातः 8 बजकर 1 मिनट से 9 बजकर 36 मिनट तक पूरी दुनिया ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक दिन का अनुभव करते हुए एक साथ णमोकार महामंत्र का वाचन करेगी ।अंतराष्ट्रीय संस्था जीतो ने इस आयोजन की रूप रेखा तैयार की है। जीतो द्वारा आयोजित होने वाले इस अद्भुत आयोजन का उद्देश्य आध्यात्मिकता का बढ़ावा देना और शांति व सद्भाव का संदेश प्रसारित करना है।इस आयोजन में 108 देशों के लोग भाग लेंगे। संपूर्ण विश्व सहित भारतवर्ष के प्रत्येक नगर व शहर में अनुष्ठान आयोजित होगा। इस मंत्र मे किसी व्यक्ति विशेष को नमस्कार नहीं किया जाता बल्कि व्यक्ति विशेष के गुणों को नमस्कार किया गया है। णमोकार महामंत्र जैन धर्म का सबसे गहन व पूज्यनीय मंत्र है यह आत्मा की शुद्धि ,मन की शांति ,मोक्ष प्राप्ति और अहिंसा का संदेश देता है। इस महामंत्र के जाप करने से जीवन में एक नई ऊर्जा का संचार होता है। महामंत्र केवल एक धार्मिक मंत्र नहीं है बल्कि विश्वकल्याण का प्रतीक है। इसके सामूहिक जाप से सकारात्मकता और एकता के संदेश फैलाने का प्रयास कर रहे है। अलीगढ़ में खिरनी गेट पर श्री पार्श्वनाथ खंडेलवाल दिगंबर जैन मंदिर पंचायत में यह आयोजन होगा।


भगवान महावीर जन्मकल्याणक पर इस प्रकार होंगे आयोजन
9 अप्रैल को प्रात: 8 बजे णमोकार महामंत्र का सामूहिक जाप खिरनी गेट बड़े मंदिर जी में
10 अप्रैल को प्रात:5 बजे प्रभात फेरी खिरनी गेट बड़े मंदिर जी से
प्रात: 7.30 बजे रथयात्रा श्री पल्लीवाल दिगम्बर जैन मंदिर पंचायत,पालकीखाना , छिपेटी से
प्रात: 8.30 बजे रथयात्रा महोत्सव लेखराज नगर में
प्रात: 9 बजे खिरनी गेट पर पालकी यात्रा बड़े मंदिर जी से बाग वाले मंदिर जी तक
प्रात : 11 बजे राहगीरों को भोजन वितरण जैन युवा समिति द्वारा कोठारी भवन ,आगरा रोड पर
शर्बत वितरण दिगम्बर जैन महासमिति द्वारा
प्रात: 11.30 बजे फल वितरण मलखान सिंह जिला अस्पताल में जैन मिलन अलीगढ़ नगर द्वारा
दोपहर 1 बजे केशव सेवा धाम मथुरा रोड पर बच्चों को भोजन गंगेरवाल जैन सभा द्वारा
शाम 4 बजे रथयात्रा महोत्सव खिरनी गेट पर बाग वाले मंदिर जी से बड़े मंदिर जी तक आचार्य श्री आदित्य सागर जी मुनिराज ससंघ के सान्निध्य में।
रात्रि 7 बजे आरती ,भजन संध्या, पालना महोत्सव छिपेटी में जैन मिलन जैन स्ट्रीट द्वारा
11 अप्रैल को
दोपहर 12 बजे राहगीरों को अन्नपूर्णा थाली भोजन वितरण खिरनी गेट पर श्री दिगम्बर जैन महासमिति महिला प्रकोष्ठ द्वारा
रात्रि 7 बजे से आरती ,भजन संध्या ,पालना महोत्सव बाग वाले मंदिर जी में दिगम्बर जैन महासमिति महिला प्रकोष्ठ द्वारा।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!