
15 जून को अलीगढ़ में होगा विशाल शपथ ग्रहण समारोह
उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उ प्र पंजीकृत का त्रिवार्षिक निर्वाचन एवं प्रांतीय अधिवेशन चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह मेरठ में सम्पन्न हुआ। जिसमें हजारों व्यापारियों की उपस्थिति में श्री लोकेश अग्रवाल को पुनः प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
इसके साथ अलीगढ़ से प्रदीप गंगा को भी पुनः प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष व हरिकिशन अग्रवाल को प्रदेश संगठन मंत्री निर्वाचित किया गया।
इसके साथ ही सम्पूर्ण प्रदेश के 52 जिलो से पहुंचे 61 व्यापारी भामाशाहों को विभिन्न पदों पर निर्वाचन सर्व सम्मति से किया गया सभी नवनिर्वाचित प्रदेश पदाधिकारियों का सम्मान प्रतीक चिन्ह देकर किया गया।
प्रदेश अधिवेशन में 15जून 2025 को विशाल शपथ ग्रहण समारोह अलीगढ़ में किये जाने पर मुहर लगाई गई।
प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष प्रदीप गंगा ने कहा कि 15जून 25को अलीगढ़ में होने वाला प्रदेशीय शपथ ग्रहण समारोह व विशाल महासम्मेलन वेमिशाल होगा।
जिसमें सरकार प्रतिनिधि व मंत्री गण भी शामिल होंगे।
नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने कहा कि हर हाल में व्यापारियों का उत्पीड़न रोकने की दशा हम काम करेंगे व्यापारी समाज उनके अधिकारों की लढाई लड़ने के लिए प्रशिक्षण सिविर भी लगाए जाएंगे। जव तक व्यापारी वर्ग अपने अधिकारों के लिए जागरूक नहीं होगा तव तक ये सरकारी अर्द्भ सरकारी विभाग व्यापारियों से विभिन्न विभिन्न तरीकों से लूट करते रहेंगे।
महानगर अध्यक्ष आलोक प्रताप सिंह व प्रदेश संगठन मंत्री हरिकिशन अग्रवाल ने कहा कि मेरठ का अधिवेशन अतुलनीय रहा व्यापारी वर्ग ने प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल में अपनी आस्था प्रकट करते हुए उन्हें अपना नेता चुना है।
15जून 25को अलीगढ़ में होने वाला महासम्मेलन व शपथ ग्रहण समारोह भी अविस्मरणीय होगा ऐसा हमारा संकल्प है।
अलीगढ़ से मेरठ जाने वालों में संगीता वार्ष्णेय, विनय गुप्ता,ज्ञान प्रकाश वाष्र्णेय,यश कुमार वावा,अरुन गोयल, मुनेश पाल सिंह,सन्तोष वाष्णेय, राहुल कनक,रंजना वार्ष्णेय, शर्मिला वाष्र्णेय,मनोज जादौन,राहुल मित्तल, अंकित अग्रवाल , कुलदीप सिंह टीटू, मोहित माहौर आदि वड़ी तादाद में व्यापारियों ने अपने उपस्थिति दर्ज कराई।
आलोक प्रताप सिंह महानगर अध्यक्ष