अलीगढ़

30 नवंबर तक मा0 विधायक खेल प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन

डीएम ने एसडीएम की अध्यक्षता में समिति का किया गठन

अलीगढ़ : जिलाधिकारी अविनाश कुमार द्वारा मा० विधायक, मा० सांसद एवं जोन सारीय खेल प्रतियागिताओं के आयोजन के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किये गये है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं का आयोजन विभिन्न आयु वर्ग सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग में 08 खेल विधाओं-एथलेटिक्स, कबड्डी कुश्ती, वॉलीबॉल, फुटबॉल, भारोत्तोलन, जूडो एवं बैडमिण्टन में महिला/बालिका एवं पुरुष/बालक श्रेणी में विधाचार कराया जाना है।जिलाधिकारी ने मा0 विधायक खेल स्पर्धा आयोजन के लिए संबंधित उपजिलाधिकारियों की अध्यक्षता में विधानसभावार समिति का गठन किया है। विधानसभा खैर के लिए एसडीएम खैर, विधानसभा बरौली के लिए एसडीएम गभाना, विधानसभा अतरौली एवं छर्रा के लिए एसडीएम अतरौली, विधानसभा कोल एवं अलीगढ़ के लिए एसडीएम कोल एवं विधानसभा इगलास के लिए एसडीएम इगलास की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है।डीएम ने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह संबंधित विधानसभा के मा० विधायक से विचार-विमर्श कर बैठक आयोजित करते हुए मा० विधायक खेल स्पर्धा के आयोजन कराएंगे। उन्होंने निर्देशित किया कि खेल संघों का यथा आवश्यक सहयोग प्राप्त करते हुए खेल स्पर्धा की निर्धारित तिथियों को खेल एसोसिएशन के कैलेण्डर में सम्मिलित करा लें। मा० विधायक खेल स्पर्धा में न्यूनतम 1500 खिलाडियों को प्रतिभाग कराया जाना अनिवार्य है। विजेता खिलाडियों को जनपद स्तर पर आयोजित होने वाली मा0 सांसद खेल स्पर्धा में प्रतिभाग कराया जायेगा। उन्होंने निर्देशित किया कि  मा० विधायक खेल स्पर्धा में विभिन्न आयु वर्गों में खेल प्रतियोगिता का आयोजन 30 नवंबर तक कराना सुनिश्चित करें।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!