हाथरस

खडी बेलेट बाइक में लगी आग

सासनी। कस्बा के संजय काॅलोनी में सरसों का तेल लेने आए एक ग्रामीण की बुलेट बाइक में अचानक आग लग गई

सासनी। कस्बा के संजय काॅलोनी में सरसों का तेल लेने आए एक ग्रामीण की बुलेट बाइक में अचानक आग लग गई। जिससे बुलेट बाइक धू-धू कर जलने लगी। स्थानीय लोगों ने बडी मुश्किल से आग पर काबू पाया। मिली जानकारी के अनुसार गांव इगलास मार्ग लहौर्रा निवासी नारायण सिंह पुत्र पंचम सिंह अपनी बुलेट बाइक यूपी 86 एए 8076 पर सवार होकर सासनी के संजय काॅलोनी स्थित स्पेलर पर सरसों का तेल लेने आया था। बताते हैं कि उसने स्पेलर के निकट ही छाया में अपनी बुलेट बाइक खडी कर दी। तभी अचानक बुलेट में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक बाइक स्वामी कुछ समझ पाता तब तक बाइक धू‘-धू कर जलने लगी। घटना की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों की भीड जुट गई। लोगों ने आग पर मिट्टी पानी डालकर बडी मुश्किल से आग पर काबू पाया। मगर बुलेट बुरी तरह जलकर नष्ट हो गई। इससे बुलेट बाइक स्वामी का हजारों का नुकसान हो गया।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!