अचलेश्वर महादेव मन्दिर पर किया रूद्राभिषेक
भाजपा युवा मोर्चा महानगर मंत्री हर्षद हिन्दू के नेतृत्व में अचलेश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधान से रुद्राभिषेक अनुष्ठान संपन्न हुआ

अलीगढ़। श्रावणमास के पावन महीने में श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर में रूद्राभिषेक किया गया जिसमें भाजपा युवा मोर्चा महानगर मंत्री हर्षद हिन्दू के नेतृत्व में अचलेश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधान से रुद्राभिषेक अनुष्ठान संपन्न हुआ। हर्षद हिन्दू सहित युवा कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का दूध, जल, दही, शहद और घी से अभिषेक कर नगर की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। मंदिर परिसर में ‘ॐ नमः शिवाय’ के जयकारों के साथ भक्ति और आस्था का माहौल छाया रहा। कार्यक्रम के दौरान भजन, आरती और प्रसाद वितरण की भव्य व्यवस्था रही, जिसमें कई गणमान्य नागरिकों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साह से भाग लिया। भाजयुमो महानगर मंत्री हर्षद हिन्दू ने बताया कि शिवरात्रि और श्रावण मास में ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकता का संचार करते हैं। इस अचलेश्वर महादेव मंदिर रूद्राभिषेक में मुख्य रूप से उपस्थित हर्षद हिन्दू, विशाल देशभक्त , मयंक कुमार, अंकुर शिवाजी, गोविन्द वार्ष्णेय, अमित ठाकुर, विजेता शर्मा, मन्नू पंडित, गोलू, केके , अरून , आदि उपस्थित रहे।