अलीगढ़

प्राचीन सिद्ध पीठ श्री गणेश मंदिर संत सेवा समिति ने की मानवता की मिसाल

वृद्धाश्रम पहुंचकर किया प्रसाद वितरण

अलीगढ़। प्राचीन सिद्ध पीठ श्री गणेश मंदिर के महंत विनय नाथ महाराज जी के सानिध्य में संत सेवा समिति की ओर से एक सराहनीय पहल की गई। मंदिर समिति के सदस्यों ने वृद्ध एवं असहाय लोगों के धाम पहुंचकर प्रसाद वितरण किया।इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने बुजुर्गों से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और उन्हें प्रसाद के साथ-साथ फल भी वितरित किए। मंदिर समिति का कहना है कि भगवान की सच्ची सेवा ही मानव की सेवा है।समिति के इस कार्य से वहां मौजूद सभी बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। मंदिर समिति ने बताया कि आगे भी इस तरह के सेवा कार्य लगातार किए जाते रहेंगे। इस पहल से समाज में मानवता और सेवा भाव का संदेश गया है। अजय,रवि वर्मा,सूरज सैनी,मीडिया प्रभारी ललित वार्ष्णेय आदि

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!